Breaking News in Hindi

नर्सिंग घोटाले को लेकर कांग्रेसियों का कथित ऑडियो वायरल, नरोत्तम मिश्रा ने शेयर कर उठाए सवाल

भोपाल: मध्य प्रदेश में हुए नर्सिंग घोटाले को लेकर कांग्रेस ने विधानसभा घेराव की चेतावनी दी है। इतना ही नहीं 1 जुलाई से शुरू हो रहे मध्य प्रदेश विधानसभा के बजट सत्र के हंगामेदार होने की बात भी नेता प्रतिपक्ष उमंग सिंघार ने कही है। इस बीच पूर्व गृहमंत्री डॉ नरोत्तम मिश्रा ने शुक्रवार को एक कथित ऑडियो ट्वीटर पर शेयर किया है। ये ऑडियो कांग्रेस कार्यकर्ताओं का बताया जा रहा है। जिसमें कांग्रेस कार्यकर्ता कह रहे हैं कि “सारंग को फंसाने की नौटंकी है सारी, इसी चक्कर में आज पार्टी की यह हालत हो गई है।” हालांकि बातचीत करने वालों की पहचान स्पष्ट नहीं हो सकी है लेकिन ऑडियो में कांग्रेस कार्यकर्ता कहते सुनाई दे रहे हैं कि सारंग की क्या गलती है..? अधिकारी की गलती रहती है…उनको देखना चाहिये क्या चल रहा है… साथ ही कार्यकर्ता ये भी कह रहे हैं कि बड़े नेता अपनी राजनीति चमकाने छोटे कार्यकर्ताओं को पिटवाना चाहते हैं।

कथित ऑडियो को ट्वीट करते हुए प्रदेश के पूर्व गृहमंत्री डॉ नरोत्तम मिश्रा ने लिखा कि झूठ की राजनीति करने वाली कांग्रेस का चरित्र फिर सामने आ गया है। वरिष्ठ मंत्री विश्वास सारंग को बदनाम करने की साजिश रची जा रही है। आप सब भी सुने विधानसभा सत्र के दौरान यह षड्यंत्र कांग्रेस की लोकतंत्र में आस्था भी बताता है। अब इस ऑडियो को लेकर कांग्रेस नेता सवालों के घेरे में हैं। बीजेपी लगातार इस ऑडियो पर सवाल खड़े कर रही है।

Comments are closed, but trackbacks and pingbacks are open.

ब्रेकिंग
आंगनवाड़ी कार्यकर्ताओं का मानदेय ₹8,000 से बढ़कर ₹12,000 प्रतिमाह: UP सरकार का बड़ा ऐलान राजस्थान निकाय चुनाव 2026: 9 और 11 सितंबर को मतदान, 14 सितंबर को आएंगे नतीजे चोरी के डर से छत पर चढ़ा दी Scorpio! गोपालगंज में क्रेन से दो मंजिल ऊपर पहुंचाई SUV सड़क बनेगी तो धंसेगी, धंसेगी तो बनेगी: केशव मौर्य इंडोनेशिया में माउंट अनाक क्राकाटाऊ में जोरदार विस्फोट, 50,000 फीट तक पहुंचा राख का गुबार भारत के राष्ट्रपति ने शिक्षकों को राष्ट्रीय पुरस्कार प्रदान किए। Happy Teachers Day 2026: शिक्षक दिवस क्यों मनाया जाता है? जानें इतिहास और महत्व शुभ जन्माष्टमी: भगवान श्रीकृष्ण के जन्मोत्सव पर देशभर में भक्ति और उल्लास Lucknow: महापौर सुषमा खर्कवाल ने सैन्य अधिकारियों संग मनाया रक्षाबंधन Shubhash Chandra Case: 6.5 करोड़ में रफा-दफा हो गया सुभाष चंद्रा का 22 हजार करोड़ का कर्ज, बैंक झेले...