Breaking News in Hindi

नवीन शिक्षक वर्ग को अब तक नहीं मिला सातवें वेतनमान का एरियर

भोपाल। सातवें वेतनमान का एरियर की राशि नहीं मिलने से नाराज शिक्षकों ने जिला शिक्षा अधिकारी (डीइओ) के खिलाफ आंदोलन का ऐलान किया है। अध्यापक संवर्ग से नवीन शिक्षक वर्ग में गए शिक्षकों को अब तक एरियर की राशि नहीं मिली है। शिक्षक संगठनों का आरोप है कि द्वारा शासन के आदेशों का पालन नहीं किया जा रहा है। इसे लेकर शिक्षक संगठनों ने प्रमुख सचिव रश्मि अरूण शमी को पत्र लिखकर एरियर भुगतान की मांग की है।

शासकीय शिक्षक संगठन के जितेंद्र शाक्य व उपेंद्र कौशल ने बताया कि पत्र में नवीन शिक्षक संवर्ग (अध्यापक संवर्ग) को सातवें वेतनमान के एरियर की चतुर्थ किश्त का भुगतान के लिए लोक शिक्षण संचालनालय की आयुक्त ने सभी संयुक्त संचालक एवं जिला शिक्षा अधिकारियों को 31 मई 2023 तक करने के निर्देश दिए थे, लेकिन छह माह से अधिक का समय व्यतीत हो जाने बाद भी आज दिनांक तक अध्यापक संवर्ग को एरियर का भुगतान नहीं हो सका है।

शासकीय शिक्षक संगठन के कार्यकारी प्रदेश अध्यक्ष उपेंद्र कौशल ने बताया कि नवीन शिक्षक संवर्ग को सातवें वेतनमान जुलाई 2018 से प्रदान किया गया था। लेकिन नकद नवंबर 2019 से प्राप्त होने के फलस्वरूप 15 माह का सातवें वेतनमान का एरियर पांच किश्तो में वर्ष 2020, 21, 22, 23 एवं 24 में देने के शिक्षा विभाग ने आदेश जारी किये थे। इसी के तहत एरियर की चतुर्थ किश्त मई 2023 में मिलना थी। किन्तु आज दिनांक तक शिक्षा विभाग के आदेशों के पश्चात भी एरियर की किश्त नहीं दी गई है। राजधानी के संकुल गांधी नगर, कन्या हमीदिया क्रमांक 1, बालक स्टेशन, चांदबड, शाहजहांनाबाद, परवलिया सडक सहित अनेकों संकुलों के अंतर्गत कार्यरत अध्यापकों को एरियर की राशि का भुगतान नहीं हो सका है। दीपावली का त्योहार नजदीक होने के बाद भी जिम्मेदार अधिकारियों की आंखे नहीं खुल रही है। अगर जल्द ही राशि का भुगतान नहीं किया, तो जिला शिक्षा कार्यालय के खिलाफ आंदोलन किया जाएगा।

Comments are closed, but trackbacks and pingbacks are open.

ब्रेकिंग
आंगनवाड़ी कार्यकर्ताओं का मानदेय ₹8,000 से बढ़कर ₹12,000 प्रतिमाह: UP सरकार का बड़ा ऐलान राजस्थान निकाय चुनाव 2026: 9 और 11 सितंबर को मतदान, 14 सितंबर को आएंगे नतीजे चोरी के डर से छत पर चढ़ा दी Scorpio! गोपालगंज में क्रेन से दो मंजिल ऊपर पहुंचाई SUV सड़क बनेगी तो धंसेगी, धंसेगी तो बनेगी: केशव मौर्य इंडोनेशिया में माउंट अनाक क्राकाटाऊ में जोरदार विस्फोट, 50,000 फीट तक पहुंचा राख का गुबार भारत के राष्ट्रपति ने शिक्षकों को राष्ट्रीय पुरस्कार प्रदान किए। Happy Teachers Day 2026: शिक्षक दिवस क्यों मनाया जाता है? जानें इतिहास और महत्व शुभ जन्माष्टमी: भगवान श्रीकृष्ण के जन्मोत्सव पर देशभर में भक्ति और उल्लास Lucknow: महापौर सुषमा खर्कवाल ने सैन्य अधिकारियों संग मनाया रक्षाबंधन Shubhash Chandra Case: 6.5 करोड़ में रफा-दफा हो गया सुभाष चंद्रा का 22 हजार करोड़ का कर्ज, बैंक झेले...