Breaking News in Hindi

नहीं पेश हुए कंपनी के वकील, मप्र हाईकोर्ट ने लगाया नेशनल इंश्योरेंस कंपनी पर 25 हजार का जुर्माना

जबलपुर। मध्‍य प्रदेश हाई कोर्ट ने आदेश की अवहेलना के रवैये को आड़े हाथों लिया। इसी के साथ नेशनल इंश्योरेंस कंपनी पर 25 हजार रुपये का जुर्माना लगा दिया।

कोर्ट ने इस राशि में से 20 हजार रुपये हाई कोर्ट विधिक सेवा समिति के खाते में जमा किए जाने के निर्देश दिए हैं। शेष पांच हजार याचिकाकर्ता के अधिवक्ता राजेश नेमा को दिए जाने की व्यवस्था दी है।

कोर्ट ने यह चेतावनी भी दी है कि यदि आगामी सुनवाई के दौरान कंपनी की ओर से कोई उपस्थित नहीं हुआ तो एकपक्षीय कार्रवाई की जाएगी। दरअसल, भोपाल निवासी प्रवीण प्रकाश नेशनल इंश्योरेंस कंपनी के भोपाल स्थित रीजनल आफिस में प्रशासनिक प्रबंधक के पद पर पदस्थ थीं।

याचिकाकर्ता की ओर से अधिवक्ता राजेश नेमा ने दलील दी कि कंपनी ने अपुष्ट आधार पर उन्हें बर्खास्त कर दिया था। वर्ष 2018 में बर्खास्तगी को चुनौती देते हुए हाई कोर्ट में याचिका दायर की गई थी। उन्होंने बताया कि पिछली कई पेशियों के दौरान कंपनी की ओर से कोई उपस्थित नहीं हो रहा है।

Comments are closed, but trackbacks and pingbacks are open.

ब्रेकिंग
राजस्थान निकाय चुनाव 2026: 9 और 11 सितंबर को मतदान, 14 सितंबर को आएंगे नतीजे चोरी के डर से छत पर चढ़ा दी Scorpio! गोपालगंज में क्रेन से दो मंजिल ऊपर पहुंचाई SUV सड़क बनेगी तो धंसेगी, धंसेगी तो बनेगी: केशव मौर्य इंडोनेशिया में माउंट अनाक क्राकाटाऊ में जोरदार विस्फोट, 50,000 फीट तक पहुंचा राख का गुबार भारत के राष्ट्रपति ने शिक्षकों को राष्ट्रीय पुरस्कार प्रदान किए। Happy Teachers Day 2026: शिक्षक दिवस क्यों मनाया जाता है? जानें इतिहास और महत्व शुभ जन्माष्टमी: भगवान श्रीकृष्ण के जन्मोत्सव पर देशभर में भक्ति और उल्लास Lucknow: महापौर सुषमा खर्कवाल ने सैन्य अधिकारियों संग मनाया रक्षाबंधन Shubhash Chandra Case: 6.5 करोड़ में रफा-दफा हो गया सुभाष चंद्रा का 22 हजार करोड़ का कर्ज, बैंक झेले... भलस्वा डेयरी में बाइक जब्ती के बाद पुलिसकर्मियों पर हमला, मिर्च पाउडर डालकर पीटने का आरोप