Breaking News in Hindi

नांगलोई में मुहर्रम जुलूस के दौरान भीड़ ने बरसाए पथराव, गाड़ियां तोड़ीं…पुलिस ने लाठियां मार-मार भगाया

पश्चिमी दिल्ली के नांगलोई इलाके में शनिवार को मुहर्रम के जुलूस के दौरान लोगों के एक समूह और पुलिसकर्मियों के बीच झड़प हो गई, जिसमें छह पुलिसकर्मियों समेत 12 लोग घायल हो गए और कई वाहन क्षतिग्रस्त हो गए। पुलिस अधिकारियों ने यह जानकारी दी। पुलिस अधिकारियों के मुताबिक मुहर्रम के ताजिया जुलूस के पूर्व निर्धारित मार्ग को बदलने को लेकर हुई बहस के बाद जुलूस में शामिल लोगों ने पुलिस पर पथराव किया, जिसके बाद झड़प हुई।

SHO नांगलोई प्रभु दयाल के बयान पर दर्ज हुई FIR में लिखा है की ताजिया जुलूस में शामिल लोग जब तय रूट से अलग होकर जाने लगे तब पुलिस से उनकी धक्का-मुक्की हुई, लोग जबरन सूरजमल स्टेडियम जाने के लिए जबरदस्ती करने लगे..स्टेडियम के अंदर जाने की परमिशन नहीं थी। फिलहाल नागलोई थाना पुलिस ने इलाके में पुलिस और आम पब्लिक पर पथराव करने के मामले में तीन एफआईआर दर्ज की है। IPC की धारा 147,148,149, 151,152,153,186,323,324,332, 353,307,427 के तहत मुकद्दमा दर्ज करते हुए पुलिस आसपास लगे सीसीटीवी कैमरा को खंगाल कर आरोपियों की तलाश कर रही है।

जुलूस में शामिल थे 10 हजार लोग

पुलिस ने लोगों की अनियंत्रित भीड़ को तितर-बितर करने के लिए लाठीचार्ज किया। बाहरी दिल्ली के पुलिस उपायुक्त हरेन्द्र सिंह ने कहा, ‘‘ नांगलोई इलाके में कई ताजिया जुलूस निकाले जा रहे थे और उनमें करीब आठ से दस हजार लोग शामिल हुए थे। एक-दो आयोजक बेकाबू हो गए और उन्होंने अपने जुलूस का जो रूट पहले से तय किया था, उसे बदलने की कोशिश की।” सिंह ने कहा, ‘‘जब पुलिस ने इसका विरोध किया तो उन्होंने पुलिसकर्मियों पर पथराव शुरू कर दिया। उन्हें नियंत्रित करने के लिए पुलिस ने लाठीचार्ज किया और उन्हें इलाके से खदेड़ दिया।” पुलिस के मुताबिक, पथराव में 12 लोगों को मामूली चोटें आईं हैं जिनमें छह पुलिसकर्मी शामिल हैं।

इस घटना में पुलिस के कुछ वाहन क्षतिग्रस्त हो गए हैं। पुलिस ने बताया कि इलाके में स्थिति नियंत्रण में है। इस घटना के कुछ कथित वीडियो सोशल मीडिया पर प्रसारित किए गए हैं। वीडियो में, इलाके के कुछ लोग पथराव करते हुए बसों और निजी कारों सहित सार्वजनिक वाहनों को नुकसान पहुंचाते हुए दिखाई दे रहे हैं। एक वीडियो में पुलिस लाठीचार्ज करती दिख रही है। इस्लामी कैलेंडर मुहर्रम के 10वें दिन यानी यौम-ए-आशूरा पर मुसलमान मातम मनाकर पैगंबर मोहम्मद के नाती इमाम हुसैन की शहादत को याद करते हैं। हुसैन 680 ईसवी में करबला (इराक) में हुई जंग में शहीद हो गए थे।

Comments are closed, but trackbacks and pingbacks are open.

ब्रेकिंग
UP में दोपह‍िया वाहनों के ल‍िए न‍ियमों में बड़ा बदलाव, 3 महीने के लिए लाइसेंस भी हो सकता है सस्‍पेंड... लालू ने कह दी दिल की बात, अब क्या करेंगे तेजस्वी, तेज प्रताप की घर वापसी फाइनल? UP राजधानी लखनऊ के शहीद पथ पर ट्रैफिक रोके बिना ग्रीन कॉरिडोर बनेगा, किसान पथ तक होना है निर्माण। बांदा परिवहन विभाग में फिटनेस का खेल! पहलगाम आतंकी हमले के बाद भारत के फैसले अंतरराष्ट्रीय महिला दिवस पर डब्ल्यूओएस ने किया शक्ति उत्सव आयोज। विधान परिषद के बजट सत्र 2025-26 के अंतर्गत बजट लाईव। भारतीय नौसेना का जहाज कुठार श्रीलंका के कोलंबो पहुंचा। कृषि भारतीय अर्थव्यवस्था की रीढ़ है और किसान प्राण, केंद्रीय कृषि मंत्री। इलेक्ट्रॉनिक्स इंडस्ट्री से संरक्षणवाद को छोड़कर उपभोक्ता हितों को प्राथमिकता देने का आग्रह किया,पीय...