Breaking News in Hindi

नागदा में अवैध संबंध को लेकर युवक की हत्‍या, शव को जला दिया, दोस्‍त ने ही दिया वारदात को अंजाम

उज्‍जैन, नागदा जंक्शन। बनबनी के रास्ते पर मंगलवार की रात संजय टेडी की हत्या कर शव को जलाने के मामले में पुलिस ने गुत्थी लगभग सुलझा ली है। अवैध संबंध को लेकर दोस्त ने ही वारदात को अंजाम दिया है। एक को पुलिस ने हिरासत में ले लिया। दो आरोपितों का परिवार हत्या के बाद से ही गायब है।

बनबनी रोड पर हुई थी हत्‍या

मंगलवार की रात को संजय उर्फ टेडी पुत्र दीपक राठौर की बनबनी रोड पर चाकू से गोदकर हत्या कर दी गई थी। इसके बाद शव को जला दिया था। पुलिस के अनुसार प्रथम दृष्ट्या मामला अवैध संबंध का लग रहा है। जल्द ही आरोपितों की गिरफ्तारी के बाद खुलासा होगा।

सुबह से ही पी रहे थे शराब

सूत्रों के अनुसार शक्ति, संदीप व संजय मंगलवार को सुबह 11 बजे से ही शराब पी रहे थे। दोपहर में बायपास रोड पर कारतूस ढाबे पर बैठकर 6 लोगों ने शराब पी। रामसहाय मार्ग निवासी एक दोस्त के यहां आकर मांस बनाकर सबने खाया और चले गए।

मोटरसाइकिल पर बैठाकर बायपास गए

मृतक संजय मोटरसाइकिल लेकर शक्ति के घर गया वहां शक्ति व संदीप को मोटरसाइकिल पर बैठाकर बायपास गए। एक ढाबे पर पानी की बोतल लेकर पानी पीया। खाली बोतल में बायपास स्थित पेट्रोल पंप से एक लीटर पेट्रोल डालकर पास ही रास्ते से बनबनी की ओर गए, वहां शराब पी।

अवैध संबंधों को लेकर हुई बहस

इस बीच अवैध संबंधों को लेकर शक्ति व संजय की बहस हुई। शक्ति ने संजय पर धारदार वस्तु से सीने पर चार वार किए, जिससे उसकी मृत्यु हो गई। इसके बाद पेट्रोल डालकर जला दिया। पुलिस ने संदीप को हिरासत में ले लिया है। शक्ति व एक और आरोपित के स्वजन कल से ही घर पर ताला लगाकर गायब हैं। मृतक के भाई राजेंद्र ने पुलिस को प्रेमपत्र दिया है। इससे ऐसा लगता है कि मामला अवैध संबंध का हो सकता है। जल्द ही मामले का पर्दाफाश हो जाएगा।

इनका कहना

मामले में जांच की जा रही है। कुछ लोगों को हिरासत में लेकर पूछताछ की जा रही है। कुछ सुराग मिले हैं, उस पर काम किया जा रहा है।

– नलिन बुधौलिया, टीआई, मंडी थाना नागदा

Comments are closed, but trackbacks and pingbacks are open.

ब्रेकिंग
राजस्थान निकाय चुनाव 2026: 9 और 11 सितंबर को मतदान, 14 सितंबर को आएंगे नतीजे चोरी के डर से छत पर चढ़ा दी Scorpio! गोपालगंज में क्रेन से दो मंजिल ऊपर पहुंचाई SUV सड़क बनेगी तो धंसेगी, धंसेगी तो बनेगी: केशव मौर्य इंडोनेशिया में माउंट अनाक क्राकाटाऊ में जोरदार विस्फोट, 50,000 फीट तक पहुंचा राख का गुबार भारत के राष्ट्रपति ने शिक्षकों को राष्ट्रीय पुरस्कार प्रदान किए। Happy Teachers Day 2026: शिक्षक दिवस क्यों मनाया जाता है? जानें इतिहास और महत्व शुभ जन्माष्टमी: भगवान श्रीकृष्ण के जन्मोत्सव पर देशभर में भक्ति और उल्लास Lucknow: महापौर सुषमा खर्कवाल ने सैन्य अधिकारियों संग मनाया रक्षाबंधन Shubhash Chandra Case: 6.5 करोड़ में रफा-दफा हो गया सुभाष चंद्रा का 22 हजार करोड़ का कर्ज, बैंक झेले... भलस्वा डेयरी में बाइक जब्ती के बाद पुलिसकर्मियों पर हमला, मिर्च पाउडर डालकर पीटने का आरोप