Breaking News in Hindi
ब्रेकिंग
PM मोदी का 76वां जन्मदिन आज, बोले आशीर्वाद सेवा का संकल्प मजबूत करता है BRICS Summit 2026: भारत के लिए कितना अहम है यह शिखर सम्मेलन? जानिए समूह से जुड़ी जरूरी बातें आंगनवाड़ी कार्यकर्ताओं का मानदेय ₹8,000 से बढ़कर ₹12,000 प्रतिमाह: UP सरकार का बड़ा ऐलान राजस्थान निकाय चुनाव 2026: 9 और 11 सितंबर को मतदान, 14 सितंबर को आएंगे नतीजे चोरी के डर से छत पर चढ़ा दी Scorpio! गोपालगंज में क्रेन से दो मंजिल ऊपर पहुंचाई SUV सड़क बनेगी तो धंसेगी, धंसेगी तो बनेगी: केशव मौर्य इंडोनेशिया में माउंट अनाक क्राकाटाऊ में जोरदार विस्फोट, 50,000 फीट तक पहुंचा राख का गुबार भारत के राष्ट्रपति ने शिक्षकों को राष्ट्रीय पुरस्कार प्रदान किए। Happy Teachers Day 2026: शिक्षक दिवस क्यों मनाया जाता है? जानें इतिहास और महत्व शुभ जन्माष्टमी: भगवान श्रीकृष्ण के जन्मोत्सव पर देशभर में भक्ति और उल्लास

नागदा में 18 हजार किलो मावा और 200 किलो मिल्क पावडर जब्त मिलावट की आशंका

नागदा जंक्शन। खाद्य व अपमिश्रण विभाग की टीम ने गुरुवार को रूपेटा स्थित कोल्ड स्टोरेज पर छापा मारा था। यहां से लगभग 18 हजार किलो मावा व 200 किलो मिल्क पावडर मिला था। अधिकारी ने मावे व मिल्क पावडर के सैंपल लेकर सील किया है। वेयरहाउस संचालक द्वारा लायसेंस उपलब्ध नहीं कराए जाने पर विभाग द्वारा प्रकरण दर्ज किया जाएगा। मौके पर मिली 700 डलिया में से 80 डलिया दो व्यापारियों की बताई गईं। बाकी के नाम नहीं दिए गए हैं। इसकी भी विभाग जांच की जाएगी।

आठ घंटे तक चली कार्रवाई

नागदा व उन्हेल क्षेत्र में मिलावटी मावा व घी का कारोबार बड़ी संख्या में चल रहा है। नईदुनिया द्वारा गुरुवार को फिर से मिलावटी मावा, घी का कारोबार प्रारंभ शीर्षक से खबर प्रकाशित की गई थी। इसके बाद खाद्य व अपमिश्रण विभाग के अधिकारियों की एक टीम ने शहर में आकर गांव रूपेटा स्थित राजकुमार मोहता कोल्ड स्टोरेज पर जांच की। यहां लगभग 700 से अधिक डलिया मावे की रखी पाई गईं। 200 किलो मिल्क पावडर, ऐसे ही प्लास्टिक की थैली में रखा हुआ था। आठ घंटे चली कार्रवाई में टीम ने 18 हजार किलो मावे में से 21 सैंपल व मिल्क पावडर के दो सैंपल लेकर इन्हें जब्त किया।

लायसेंस नही होने पर दर्ज किया जाएगा प्रकरण

अधिकारियों द्वारा कोल्ड स्टोरेज को फूड सेफ्टी विभाग से जारी होना वाला लायसेंस संचालक विक्रांत मोहता से मांगा जिसे वे उपलब्ध नहीं करा पाए। जांच के दौरान लायसेंस जारी नहीं होने की बात सामने आई है। इसको लेकर विभाग द्वारा कोल्ड स्टोरेज संचालक के खिलाफ सुरक्षा मानक अधिनियम की धारा 31, भारतीय दंड संहिता धारा 61 में प्रकरण दर्ज किया जाएगा। इसमें सजा व पांच लाख तक का जुर्माने के प्रावधान है।

620 डलिया कोल्ड स्टोरेज के मालिक की

700 से अधिक मावे की डलिया कोल्ड स्टोरेज में थी। नियमानुसार वहां रखने वाले व्यक्ति का नाम रजिस्टर में दर्ज होना अनिवार्य है। जांच टीम ने कोल्ड स्टोरेज संचालक के पुत्र विक्रांत मोहता से इसकी जानकारी मांगी तो सिर्फ दो व्यापारियों के नाम बताए गए। एक मानमल निवासी ताल की 19 डलिया, भरत निवासी बड़ागांव की 61 डलिया बताई गई। दोनों के मावे में से 3-3 सैंपल लिए गए। नाम सामने नहीं आते हैं तब तक 620 डलिया कोल्ड स्टोरेज संचालक की मानकर उन्हीं पर कार्रवाई की जाएगी। स्टोरेज में रखी डलियाओं पर विकास, वीडी ऐसे कोडवर्ड डले हुए हैं। व्यापारी कौन है इसकी जानकारी स्टोरेज संचालक को शपथ-पत्र के माध्यम से देना होगी।

ऐसे पता चला कि मावा यहां रखा है

खाद्य विभाग की टीम को सूचना मिली थी कि उन्हेल से एक मेटाडोर में मोहसिन नामक ड्रायवर प्रतिदिन रेलवे स्टेशन पर आकर माल गोदाम में बुक कराता है। टीम के रेलवे स्टेशन पहुंचने की खबर लगने पर गुरुवार को मेटाडोर नहीं पहुंची। विभाग की टीम में शामिल अधिकारी बायपास पर ही खड़ा था। मावे की डलिया रखी मेटाडोर बायपास से होकर रूपेटा की ओर गई। उसका पीछा किया तो कोल्ड स्टोरेज पर डलिया उतारी गई। इसी की निशानदेही पर कोल्ड स्टोरेज की जांच की।

लगभग 18 हजार किलो मावा, 200 किलो मिल्क पावडर जब्त कर 21 सैंपल मावे के दो सैंपल पावडर के लिए हैं। कोल्ड स्टोरेज संचालक ने सिर्फ दो व्यापारियों के नाम बताए हैं। कोल्ड स्टोरेज का लायसेंस भी संचालक के पास नहीं है। इस मामले में प्रकरण दर्ज किया जाएगा। – बसंतदत्त शर्मा, इंस्पेक्टर खाद्य अपमिश्रण विभाग उज्जैन

Comments are closed, but trackbacks and pingbacks are open.