Breaking News in Hindi

नाबालिग के साथ दुष्कर्म के दोषी को आजीवन कारावास

खंडवा। नाबालिग के साथ दुष्कर्म करने वाले आरोपित को न्यायालय ने आजीवन कारावास की सजा सुनाई।

विशेष न्यायाधीश पाक्सो एक्ट प्राची पटेल ने निर्णय पारित करते हुए आरोपित 22 वर्षीय ब्रह्याजीत पुत्र सुंदरलाल निवासी भेरूखेड़ा थाना जावर को धारा चार लैंगिक अपराधों से बालकों का संरक्षण अधिनियम 2012 सहपठित धारा 3 (2) (वी) अनुसूचित जाति जनजाति अत्याचार निवारण अधिनियम के आरोप में आजीवन कारावास एवं 5000 रुपये अर्थदंड से दंडित किया।

अभियोजन की ओर से मामले की पैरवी जिला लोक अभियोजन अधिकारी चंद्रशेखर हुक्मलवार द्वारा किया गया। अभियोजन मीडिया सेल प्रभारी हरिप्रसाद बांके ने बताया घटना 16 नवंबर 2019 की है।

16 वर्षीय पीड़िता घर से बकरी चराने खेत की ओर गई थी। तभी शाम के लगभग छह बजे आरोपित ब्रह्याजीत आया और बोला कि दोनों शादी कर लेंगे। ऐसा बोलकर उसे बहला-फुसलाकर उसे इंदौर लेकर गया। इंदौर में रेलवे स्टेशन की ओर झोपड़ी तरफ ले गया। उसके साथ खोटा काम किया। उसने ब्रह्याजीत को मना किया। पर वह नहीं माना और उसे गांव के बाहर छोड़कर चला गया।

घटना उसके मम्मी-पापा को बताई। पीड़िता ने थाना धनगांव में आरोपित के विरुद्ध रिपोर्ट लिखाई। पुलिस ने आरोपित के विरुद्ध अपराध पंजीबद्ध किया। पुलिस ने अनुसंधान पूर्ण कर अभियोग पत्र न्यायालय में प्रस्तुत किया था।

Comments are closed, but trackbacks and pingbacks are open.

ब्रेकिंग
UP में दोपह‍िया वाहनों के ल‍िए न‍ियमों में बड़ा बदलाव, 3 महीने के लिए लाइसेंस भी हो सकता है सस्‍पेंड... लालू ने कह दी दिल की बात, अब क्या करेंगे तेजस्वी, तेज प्रताप की घर वापसी फाइनल? UP राजधानी लखनऊ के शहीद पथ पर ट्रैफिक रोके बिना ग्रीन कॉरिडोर बनेगा, किसान पथ तक होना है निर्माण। बांदा परिवहन विभाग में फिटनेस का खेल! पहलगाम आतंकी हमले के बाद भारत के फैसले अंतरराष्ट्रीय महिला दिवस पर डब्ल्यूओएस ने किया शक्ति उत्सव आयोज। विधान परिषद के बजट सत्र 2025-26 के अंतर्गत बजट लाईव। भारतीय नौसेना का जहाज कुठार श्रीलंका के कोलंबो पहुंचा। कृषि भारतीय अर्थव्यवस्था की रीढ़ है और किसान प्राण, केंद्रीय कृषि मंत्री। इलेक्ट्रॉनिक्स इंडस्ट्री से संरक्षणवाद को छोड़कर उपभोक्ता हितों को प्राथमिकता देने का आग्रह किया,पीय...