Breaking News in Hindi

लैंडिंग के वक्त रनवे में आया आवारा कुत्ता, विस्तार एयरलाइन का विमान वापस बेंगलुरु लौटा

गोवा के दाबोलिम हवाई अड्डे पर रनवे पर हवाई यातायात नियंत्रक द्वारा एक आवारा कुत्ते को देखे जाने के बाद विस्तार एयरलाइन की एक उड़ान उतरे बिना वापस बेंगलुरु लौट गई। एक वरिष्ठ अधिकारी ने मंगलवार को यह जानकारी दी। अधिकारी ने बताया कि घटना सोमवार दोपहर की है। गोवा हवाई अड्डे के निदेशक एसवीटी धनंजय राव ने बताया कि दाबोलिम हवाई अड्डे के रनवे पर एक आवारा कुत्ता दिखाई देने के बाद, विस्तार एयरलाइन के विमान के पायलट को “कुछ देर रुकने” के लिए कहा गया, लेकिन फिर विमान बेंगलुरु लौट गया।

गोवा का दाबोलिम हवाई अड्डा नौसेना के आईएनएस हंसा बेस का हिस्सा है। सूत्रों ने बताया कि विस्तार की उड़ान यूके 881 सोमवार दोपहर 12 बजकर 55 मिनट पर बेंगलुरु के केम्पेगौड़ा अंतरराष्ट्रीय हवाई अड्डे से रवाना हुई और दोपहर तीन बजकर पांच मिनट पर वापस लौटी। उन्होंने बताया कि विमान ने शाम चार बजकर 55 मिनट पर बेंगलुरु से फिर उड़ान भरी और छह बजकर 15 मिनट पर गोवा पहुंचा।विस्तार ने सोमवार को सोशल मीडिया मंच ‘एक्स’ पर लिखा, “गोवा (जीओआई) हवाई अड्डे पर रनवे में अवरोध के कारण बेंगलुरु से गोवा (बीएलआर-जीओआई) की उड़ान यूके 881 को बेंगलुरु की ओर मोड़ दिया गया और इसके तीन बजकर पांच मिनट पर बेंगलुरु पहुंचने की उम्मीद है।”

55 मिनट पर गोवा के लिए प्रस्थान कर चुकी है और इसके छह बजकर 15 मिनट पर गोवा पहुंचने की उम्मीद है।” राव ने कहा कि कभी-कभी रनवे पर आवारा कुत्ते के घुसने की घटनाएं होती हैं, लेकिन कर्मचारी उसे वहां से तुरंत हटा देते हैं। उन्होंने कहा, “पिछले डेढ़ साल के मेरे कार्यकाल में यह पहली ऐसी घटना है।”

Comments are closed, but trackbacks and pingbacks are open.

ब्रेकिंग
राजस्थान निकाय चुनाव 2026: 9 और 11 सितंबर को मतदान, 14 सितंबर को आएंगे नतीजे चोरी के डर से छत पर चढ़ा दी Scorpio! गोपालगंज में क्रेन से दो मंजिल ऊपर पहुंचाई SUV सड़क बनेगी तो धंसेगी, धंसेगी तो बनेगी: केशव मौर्य इंडोनेशिया में माउंट अनाक क्राकाटाऊ में जोरदार विस्फोट, 50,000 फीट तक पहुंचा राख का गुबार भारत के राष्ट्रपति ने शिक्षकों को राष्ट्रीय पुरस्कार प्रदान किए। Happy Teachers Day 2026: शिक्षक दिवस क्यों मनाया जाता है? जानें इतिहास और महत्व शुभ जन्माष्टमी: भगवान श्रीकृष्ण के जन्मोत्सव पर देशभर में भक्ति और उल्लास Lucknow: महापौर सुषमा खर्कवाल ने सैन्य अधिकारियों संग मनाया रक्षाबंधन Shubhash Chandra Case: 6.5 करोड़ में रफा-दफा हो गया सुभाष चंद्रा का 22 हजार करोड़ का कर्ज, बैंक झेले... भलस्वा डेयरी में बाइक जब्ती के बाद पुलिसकर्मियों पर हमला, मिर्च पाउडर डालकर पीटने का आरोप