Breaking News in Hindi
ब्रेकिंग
अंतरराष्ट्रीय महिला दिवस पर डब्ल्यूओएस ने किया शक्ति उत्सव आयोज। विधान परिषद के बजट सत्र 2025-26 के अंतर्गत बजट लाईव। भारतीय नौसेना का जहाज कुठार श्रीलंका के कोलंबो पहुंचा। कृषि भारतीय अर्थव्यवस्था की रीढ़ है और किसान प्राण, केंद्रीय कृषि मंत्री। इलेक्ट्रॉनिक्स इंडस्ट्री से संरक्षणवाद को छोड़कर उपभोक्ता हितों को प्राथमिकता देने का आग्रह किया,पीय... PM Modi ने बागेश्वर धाम की पर्ची निकाल दीं, धीरेंद्र शास्त्री बोले। विधान सभा बजट सत्र 2025-26 का चौथा दिन। मात्र 250 रुपए जमा करने पर आपको मिलेगा 78 लाख रुपए तक! CM योगी ने विधानसभा में शिवपाल यादव पर कसा तंज। देश की पहली दुनिया की 5वीं नाइट सफारी विकसित हो रही, प्रदेश वासियों को नाइट सफारी की मिलेगी सौगात,जा...

निर्माणाधीन रेलवे पुल पर लोहे की प्लेट चढ़ाते समय दो मजदूर गिरे, एक की मौत, दूसरा घायल

 राजगढ़। रेलवे के निर्माणाधीन ब्रिज पर लोहे की प्लेट चढ़ाते समय दो मजदूर गिर गए। इस हादसे में एक मजदूर की मौत ही गई व दूसरा गंभीर रूप से घायल हो गया। घायल मजदूर को इलाज के लिए जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया है।

यह है घटनाक्रम

जानकारी के मुताबिक रामगंज मंडी -भोपाल रेलवे लाइन का काम इन दिनों चल रहा है। 262 किमी की इस लाइन पर जगह जगह पुल पुलियाओं का निर्माण कार्य किया जा रहा है। इसी के तहत शनिवार को जिले के खिलचीपुर के समीप फतेहपुर निर्माणाधीन रेलवे ओवर ब्रिज पर देर शाम को लोहे की प्लेट चढ़ाने का कार्य मजदूरों द्वारा किया जा रहा था। इसी दौरान दो मजदूर संतुलन बिगड़ने से नीचे गिर गए। दोनों मजदूर गिरकर बुरी तरह घायल हो गए। उन्हें राजगढ़ के जिला अस्पताल में इलाज के लिए ले जा गया। जहा डॉक्टरों ने मजदूर मुकेश पिता राम दयाल नायक(30) को मृत घोषित कर दिया। मृतक मजदूर छिंदवाड़ा का रहने वाला था। वही एक दूसरा अन्य मजदूर घायल है। जिसका इलाज जिला अस्पताल में चल रहा है।

Comments are closed, but trackbacks and pingbacks are open.