Breaking News in Hindi

निर्वस्त्र भटक रही जशपुर की दो महिलाओं का ओडिशा पुलिस ने किया रेस्क्यू

तुमला । पड़ोसी राज्य ओडिशा के सुंदरगढ़ जिले में निर्वस्त्र हालत में भटक रही दो महिलाओं का रेस्क्यू कर स्वजनों को सौंप दिया है। पुलिस के अधिकारियों का कहना है कि दोनों महिलाओं की मानसिक हालत ठीक नहीं है। घटना जशपुर जिले के तुमला थाना क्षेत्र की है। स्वजनों के अनुसार पीड़ित महिलाएं मां बेटी हैं। 2012 में पीड़ित महिला के पति की पीलिया से मौत हो गई थी।

इस घटना के बाद से मां बेटी दोनों मानसिक स्थिति बिगड़ गई थी। तुमला के थाना प्रभारी ने बताया कि 5 अक्टूबर को मां बेटी दोनों घर से निकलीं और घूमते हुए लावाकेरा होते हुए ओडिशा पहुंच गई। यहां सुंदरगढ़ में स्थानीय रहवासियों ने मां बेटी को सड़क में निर्वस्त्र हालत में घूमते हुए देखा और इसकी सूचना स्थानीय पुलिस प्रशासन को दी। इसी बीच रास्ते से गुजर रही सुंदरगढ़ की महिला विधायक कुसुम टेटे को घटना की जानकारी मिली। उन्होनें,गाड़ी से उतर कर दोनों महिलाओं को दुपट्टे से ढंक दिया। इस दौरान सुंदरगढ़ पुलिस की टीम भी घटना स्थल पहुंच गई। पुलिस ने महिला कर्मचारियों के सहयोग से दोनों पीड़ित महिलाओं को आस्था सेल्टर होम पहुंचाया। यहां पुलिस और सामाजिक सुरक्षा विभाग के अधिकारियों ने पीड़ित महिलाओं से पूछताछ करने का प्रयास किया। लेकिन मानसिक बीमारी से जूझ रही महिला कुछ भी नहीं बता पाई। सुंदरगढ़ के एसडीओपी हिमांशु भूषण बरूआ ने स्थानीय मिडिया को बताया कि मनोरोग चिकित्सकों की मदद से दोनों महिलाओं का इलाज कराया गया। उपचार के बाद मां की स्मृति वापस आने पर अपने घर का पता बताई। इसके बाद ओडिशा पुलिस ने उनके स्वजनों से संपर्क कर घटना की जानकारी देते हुए उन्हें सुंदरगढ़ बुलाया। एसडीओपी बरूआ के अनुसार पीड़ितों का पुलिस,सामाजिक सुरक्षा विभाग और चिकित्सकों की उपस्थिति में काउंसिलिंग के बाद स्वजनों को सौंपा गया। ओडिशा पुलिस के एक अधिकारी स्वजनों के साथ पीड़िता को लेकर उनके घर तक पहुंचे थे।

एसपी डी रविशंकर ने घटना की पुष्टि करते हुए बताया कि मामले में अभी ओडिशा पुलिस से पूरी रिपोर्ट नहीं मिली है। रिपोर्ट मिलने पर आगे की कार्रवाई तय की जाएगी।

वर्जन

छत्तीसगढ़ से भटक कर पहुंची महिलाओं का रेस्क्यू कर उनका मनोचिकित्सक से उपचार कराया गया है। आवश्यक कार्रवाई पूरी कर स्वजनों के साथ सुरक्षित घर पहुंचा दिया गया है।

हिमांशु भूषण बरूओ,एसडीओपी,सुंदरगढ़,ओडिशा।

तुमला थाना क्षेत्र से भटक कर ओडिशा पहुंच गई दो महिलाओं को सुंदरगढ़ पुलिस ने सुपुर्द किया है। मामले में ओडिशा पुलिस से पूरी रिपोर्ट आने पर आगे की कार्रवाई की जाएगी।

डी रविशंकर,एसपी,जशपुर,छत्तीसगढ़।

Comments are closed, but trackbacks and pingbacks are open.

ब्रेकिंग
UP में दोपह‍िया वाहनों के ल‍िए न‍ियमों में बड़ा बदलाव, 3 महीने के लिए लाइसेंस भी हो सकता है सस्‍पेंड... लालू ने कह दी दिल की बात, अब क्या करेंगे तेजस्वी, तेज प्रताप की घर वापसी फाइनल? UP राजधानी लखनऊ के शहीद पथ पर ट्रैफिक रोके बिना ग्रीन कॉरिडोर बनेगा, किसान पथ तक होना है निर्माण। बांदा परिवहन विभाग में फिटनेस का खेल! पहलगाम आतंकी हमले के बाद भारत के फैसले अंतरराष्ट्रीय महिला दिवस पर डब्ल्यूओएस ने किया शक्ति उत्सव आयोज। विधान परिषद के बजट सत्र 2025-26 के अंतर्गत बजट लाईव। भारतीय नौसेना का जहाज कुठार श्रीलंका के कोलंबो पहुंचा। कृषि भारतीय अर्थव्यवस्था की रीढ़ है और किसान प्राण, केंद्रीय कृषि मंत्री। इलेक्ट्रॉनिक्स इंडस्ट्री से संरक्षणवाद को छोड़कर उपभोक्ता हितों को प्राथमिकता देने का आग्रह किया,पीय...