Breaking News in Hindi

निर्वाचन प्रशिक्षण में अनुपस्थित पांच शासकीय कर्मचारी निलंबित, सागर कलेक्टर ने की कार्रवाई

सागर। विधानसभा निर्वाचन के प्रशिक्षण में अनाधिकृत रूप से अनुपस्थित रहने पर कलेक्टर एवं जिला निर्वाचन अधिकारी दीपक आर्य ने पांच शासकीय सेवकों को निलंबित किया है। कलेक्टर एवं जिला निर्वाचन अधिकारी दीपक आर्य ने बताया कि विधानसभा निर्वाचन को संपन्न करने के लिए भारत निर्वाचन आयोग के निर्देश के अनुसार जिले के समस्त शासकीय सेवकों के लिए प्रशिक्षण आयोजित किया जा रहे हैं।

इसी परिप्रेक्ष्य में जिले में अब तक दो प्रशिक्षण आयोजित किए गए, जिसमें पहला प्रशिक्षण सभी के लिए आयोजित किया गया था। जो पहले प्रशिक्षण में अनुपस्थित पाए गए थे, उनको विशेष अवसर देते हुए 8 अक्टूबर को पुनः प्रशिक्षण आयोजित किया गया। आर्य ने बताया कि 8 अक्टूबर को विशेष प्रशिक्षण में पांच शासकीय सेवक अनुपस्थित पाए गए, जिनको तत्काल प्रभाव से निलंबित किया गया है।

इन कर्मचारियों को किया निलंबित

कलेक्टर आर्य ने बताया कि प्रशिक्षण में सूचना के बाद भी अनाधिकृत रूप से अनुपस्थित दिलीप सिंह नरवरिया प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र सिहोरा विकासखंड राहतगढ़, संजय रावत प्राथमिक शिक्षक शासकीय प्राथमिक शाला अदा विकासखंड सागर, अनिरुद्ध सिंह संविदा शाला शिक्षक श्रेणी 3 शासकीय प्राथमिक शाला परसोरा विकासखंड बीना, वीरेंद्र कुमार वर्मा लेखा अधिकारी मध्य प्रदेश वेयर हाउसिंग एंड लाजिस्टिक्स कारपोरेशन सागर एवं अजय कुमार केशरवानी ग्रामीण कृषि विस्तार अधिकारी राहतगढ़ को तत्काल प्रभाव से निलंबित किया गया है। आर्य ने बताया कि सभी निलंबित शासकीय सेवकों को निलंबन अवधि में अनुसार जीवन निर्वाह भत्ता की पात्रता होगी। निलंबन अवधि में सभी का मुख्यालय कलेक्टर एवं जिला निर्वाचन अधिकारी कार्यालय सागर रहेगा।

अनुपस्थित मिलने पर तत्काल होगी कार्रवाई

कलेक्टर ने बताया कि विधानसभा निर्वाचन 2023 के अंतर्गत आगामी समय में आयोजित होने वाले प्रशिक्षण में जो भी शासकीय सेवक अनुपस्थित रहेगा उन पर भी तत्काल निलंबन की कार्रवाई की जाएगी। उन्होंने कहा कि जिन शासकीय सेवकों का नाम प्रशिक्षण में आता है वे आवश्यक रूप से प्रशिक्षण में उपस्थित होकर अपनी अनुपस्थिति का कारण लिखित में प्रस्तुत करेंगे।

Comments are closed, but trackbacks and pingbacks are open.

ब्रेकिंग
इंडोनेशिया में माउंट अनाक क्राकाटाऊ में जोरदार विस्फोट, 50,000 फीट तक पहुंचा राख का गुबार भारत के राष्ट्रपति ने शिक्षकों को राष्ट्रीय पुरस्कार प्रदान किए। Happy Teachers Day 2026: शिक्षक दिवस क्यों मनाया जाता है? जानें इतिहास और महत्व शुभ जन्माष्टमी: भगवान श्रीकृष्ण के जन्मोत्सव पर देशभर में भक्ति और उल्लास Lucknow: महापौर सुषमा खर्कवाल ने सैन्य अधिकारियों संग मनाया रक्षाबंधन Shubhash Chandra Case: 6.5 करोड़ में रफा-दफा हो गया सुभाष चंद्रा का 22 हजार करोड़ का कर्ज, बैंक झेले... भलस्वा डेयरी में बाइक जब्ती के बाद पुलिसकर्मियों पर हमला, मिर्च पाउडर डालकर पीटने का आरोप चीनी के दाम बढ़ने की मुख्य वजह क्या है ? लोअर बर्थ के नीचे सामान पर किसका हक? योगी आदित्यनाथ सरकार ने 52 प्रमुख नेताओं को दी बुलेटप्रूफ जैकेट, कीमत 10 लाख रुपए....