Breaking News in Hindi
ब्रेकिंग
भारत के राष्ट्रपति ने शिक्षकों को राष्ट्रीय पुरस्कार प्रदान किए। Happy Teachers Day 2026: शिक्षक दिवस क्यों मनाया जाता है? जानें इतिहास और महत्व शुभ जन्माष्टमी: भगवान श्रीकृष्ण के जन्मोत्सव पर देशभर में भक्ति और उल्लास Lucknow: महापौर सुषमा खर्कवाल ने सैन्य अधिकारियों संग मनाया रक्षाबंधन Shubhash Chandra Case: 6.5 करोड़ में रफा-दफा हो गया सुभाष चंद्रा का 22 हजार करोड़ का कर्ज, बैंक झेले... भलस्वा डेयरी में बाइक जब्ती के बाद पुलिसकर्मियों पर हमला, मिर्च पाउडर डालकर पीटने का आरोप चीनी के दाम बढ़ने की मुख्य वजह क्या है ? लोअर बर्थ के नीचे सामान पर किसका हक? योगी आदित्यनाथ सरकार ने 52 प्रमुख नेताओं को दी बुलेटप्रूफ जैकेट, कीमत 10 लाख रुपए.... सीएम योगी के साथ जापानी Gen-Z's....

निवाड़ी में दो पक्षों में पेट्रोल पंप पर ट्रैक्टर हटाने को लेकर हुआ विवाद, लाठी डंडों से एक – दूसरे पर किया हमला

निवाड़ी।  मध्य प्रदेश के निवाड़ी जिले में दो पक्षों में पेट्रोल पंप पर ट्रैक्टर हटाने को लेकर मामूली बातचीत को लेकर हुआ विवाद खूनी संघर्ष में तब्दील हो गया और मारपीट की घटना में जमकर लाठी डंडे लात और घूंसे चल गए, मरपीट की पूरी घटना पेट्रोल पंप पर लगे सीसीटीवी कैमरे में कैद हो गई,  मारपीट में 3 लोग घायल बताए जा रहे हैं, सभी घायलों को उपचार के लिए सामदायिक स्वास्थ्य केंद्र पृथ्वीपुर में कराया भर्ती कराया गया।

 पुलिस ने मारपीट के मामले में एक नामजद व 3 अज्ञात आरोपियों के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया है। दरअसल यह पूरा मामला पृथ्वीपुर कस्बे के विन्दपुरा गांव के पास स्थित युवराज पेट्रोल पंप का है।जहां शनिवार को खिस्टोंन गांव के लोग अपने ट्रैक्टर से देवी जी विसर्जन के लिए जा रहे थे और पेट्रोल पंप पर ट्रैक्टर में डीजल डलवाने खड़े थे।

तभी दूसरे पक्ष के लोगों ने इनसे ट्रैक्टर हटाने को कहा, जिस पर पहले दोनों पक्षों में विवाद हुआ और फिर विवाद इतना बढ़ा की बात मारपीट पर आगई, जिस में दोनों पक्षों में जमकर डंडे और लात घूंसे चल गए। घटना में 3 लोग घायल हुए जिन्हें उपचार के लिए सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में पृथ्वीपुर में भर्ती कराया गया है, वही पृथ्वीपुर थाना प्रभारी ने बताया की मारपीट के मामले में एक नामजद व 3 अज्ञात आरोपियों पर मामला दर्ज कर आरोपियों की तलाश की जा रही है।

Comments are closed, but trackbacks and pingbacks are open.