Breaking News in Hindi

नीचे दामों पर प्लांटों की बिकवाली घटी, मूंगफली तेल 30 रुपये उछला

इंदौर। मूंगफली तेल के दाम काफी नीचे आने के कारण कई प्लांटों द्वारा कम दामों पर बिकवाली नहीं किए जाने से हाजिर बाजारों में मूंगफली तेल के दाम में पुन: तेजी देखने को मिली है। मंगलवार को मूंगफली तेल इंदौर 30 रुपये बढ़कर 1560-1580 रुपये प्रति दस किलो पर पहुंच गया। दरअसल, इससे साफ जाहिर है कि फिलहाल प्लांटों को लागत ऊंची बैठने पर वे कम दामों पर माल नहीं बेचेंगे। इधर, सोया तेल में डिमांड बेहद कमजोर होने और अंतरराष्ट्रीय तेल बाजार में सुस्ती के कारण हाजिर में सोयाबीन तेल के दाम घटाकर बोले गए। मंगलवार को सोया तेल 15 रुपये घटकर 900, पाम तेल इंदौर 884 रुपये प्रति दस किलो रह गया।

एनएएसएस की रिपोर्ट के अनुसार, अमेरिका में 29 अक्टूबर तक सोया कटाई 85 फीसद तक पहुंच गई। 26 अक्टूबर वाले सप्ताह में अमेरिका से 19 लाख टन सोया का हुआ निर्यात, कुल निर्यात 99.5 लाख टन रहा जो पिछले वर्ष 102.27 लाख टन था। ब्राजील में सोया की बिजाई 38 फीसद पहुंची जो पिछले साल 52 फीसद थी। ब्राजील के पारागुए पोर्ट पर लगी आग से निर्यात प्रभावित हुआ है। कई वेसल की शिपमेंट रुकी। पोर्ट कब खुलेगा, अभी तक पता नहीं चला। पोर्ट पर सोया, सोयामील की वेसल फंसी हुई है। छावनी मंडी में सोयाबीन नया 4300-4850, सरसों निमाड़ी 6300, राइड़ा 4900-5100 रुपये प्रति क्विंटल के भाव रहे।

लूज तेल के दाम – (प्रति दस किलो के भाव) मूंगफली तेल इंदौर 1560-1580, मुंबई मूंगफली तेल 1570, इंदौर सोयाबीन रिफाइंड 900, इंदौर सोयाबीन साल्वेंट 850-855, इंदौर पाम 884, मुंबई सोया रिफाइंड 920, मुंबई पाम तेल 818, राजकोट तेलिया 2460, गुजरात लूज 1525-1550, कपास्या तेल इंदौर 850 रुपये प्रति दस किलो के भाव रहे।

प्लांटों में खरीदी भाव – सोयाबीन खंडवा आयल 4975, लिविंग फूड शुजालपुर 4980, मित्तल सोया 4975, एमएस साल्वेक्स नीमच 4950, नीमच प्रोटीन 5000, पतंजलि फूड 4925, प्रकाश 4990, प्रेस्ट्रीज 4980, रामा फास्फेट धरमपुरी 490, आरएच साल्वेक्स सिवनी 5000, सांवरिया इटारसी 4975, श्रीमहेश आयल 4900, सोनिका 4975, सालासर 4975, स्नेहिल सोया देवास 4950, स्काइलार्क 5000, सूर्या फूड मंदसौर 4950 रुपये प्रति क्विंटल के भाव बताए गए।

कपास्या खली – (60 किलो भरती) इंदौर 2000, देवास 2000, उज्जैन 2000, खंडवा 1975, बुरहानपुर 1975, अकोला 2875 रुपये।

Comments are closed, but trackbacks and pingbacks are open.

ब्रेकिंग
इंडोनेशिया में माउंट अनाक क्राकाटाऊ में जोरदार विस्फोट, 50,000 फीट तक पहुंचा राख का गुबार भारत के राष्ट्रपति ने शिक्षकों को राष्ट्रीय पुरस्कार प्रदान किए। Happy Teachers Day 2026: शिक्षक दिवस क्यों मनाया जाता है? जानें इतिहास और महत्व शुभ जन्माष्टमी: भगवान श्रीकृष्ण के जन्मोत्सव पर देशभर में भक्ति और उल्लास Lucknow: महापौर सुषमा खर्कवाल ने सैन्य अधिकारियों संग मनाया रक्षाबंधन Shubhash Chandra Case: 6.5 करोड़ में रफा-दफा हो गया सुभाष चंद्रा का 22 हजार करोड़ का कर्ज, बैंक झेले... भलस्वा डेयरी में बाइक जब्ती के बाद पुलिसकर्मियों पर हमला, मिर्च पाउडर डालकर पीटने का आरोप चीनी के दाम बढ़ने की मुख्य वजह क्या है ? लोअर बर्थ के नीचे सामान पर किसका हक? योगी आदित्यनाथ सरकार ने 52 प्रमुख नेताओं को दी बुलेटप्रूफ जैकेट, कीमत 10 लाख रुपए....