Breaking News in Hindi

नीतीश कैबिनेट में कुल 108 एजेंडों पर लगी मुहर, राजगीर और भागलपुर में बनेंगे नए एयरपोर्ट

पटना: लोकसभा चुनाव की घोषणा से पहले शुक्रवार को सीएम नीतीश कुमार की अध्यक्षता में बिहार कैबिनेट की महत्वपूर्ण बैठक हुई। बैठक में कुल 108 एजेंडो पर मुहर लगी है। वहीं, कैबिनेट की बैठक में बिहार सरकार के कर्मचारियों और सरकारी पेंशन भोगियों को बढ़ती महंगाई से राहत देते हुए चार फीसदी डीए में इजाफा किए जाने का फैसला लिया गया।

मुख्यमंत्री के गृह जिला में बनेगा इंटरनेशनल एयरपोर्ट
बिहार में साढ़े तीन लाख सरकारी सेवक और इतने ही पेंशनधारी है, इस बढ़ोतरी के साथ ही डीए 46 से बढ़कर 50 फीसदी हो गया है। इसके अलावा मुख्यमंत्री नीतीश के गृह जिला में इंटरनेशनल एयरपोर्ट बनेगा। कैबिनेट की बैठक में राजगीर में एयरपोर्ट बनाए जाने पर मुहर लगी है। साथ ही भागलपुर एयरपोर्ट का जीर्णोद्धार होगा, राज्य सरकार इसे फिर से बनाएगी। पटना के मोइनुल हक स्टेडियम को बीसीसीआई को दीर्घकालीन समय के लिए लीज पर दिया जाएगा। बिहार के मुख्य शहर के पास राज्य टाउनशिप बनाया जाएगा, इसमें बिहार के प्रमुख शहरों के आसपास सरकार नए टाउनशिप का नक्शा पास करेगी, यह फैसला नगर विकास विभाग के अंतर्गत लिया गया हैं, इसमें सरकार जमीन अधिग्रहण कर छोटे टाउनशिप बसाएगी, जिसमें रोड और पार्क के लिए सरकार जमीन छोड़ेगी।

बिहार निर्यात प्रोत्साहन नीति की स्वीकृति
वहीं, बिहार निर्यात प्रोत्साहन नीति 2024 की कैबिनेट में स्वीकृत दी गई है। बिहार औद्योगिक निवेश प्रोत्साहन नीति 2022 में संशोधन की भी स्वीकृति दी गई है। इसके अलावा बिहार उद्यान सेवा भर्ती  प्रोन्नति एवं सेवा शर्त नियमावली 2024 को, सिकरहना दायां तटबंध निर्माण कार्य के लिए 239 करोड़ 63 लाख रुपए की स्वीकृति दी गई है। पश्चिम चंपारण मसान नदी के बाएं एवं दाएं तटबंध के कार्य के लिए 214 करोड़ 96 लाख की स्वीकृति दी गई है। उत्तर कोयल जलाशय योजना के बचे  कार्य को पूरा करने के लिये 1367.61 करोड़ की स्वीकृति दी गई है। सारण तटबंध के निर्माण के लिए 124 करोड़ 11 लाख की स्वीकृति दी गई है। पटना में गंगा से जलापूर्ति के लिये 6513 करोड़ की स्वीकृति दी गई है। 164 करोड़ की राशि से सुल्तानगंज में गंगा घाट निर्माण का निर्णय लिया गया है।

Comments are closed, but trackbacks and pingbacks are open.

ब्रेकिंग
इंडोनेशिया में माउंट अनाक क्राकाटाऊ में जोरदार विस्फोट, 50,000 फीट तक पहुंचा राख का गुबार भारत के राष्ट्रपति ने शिक्षकों को राष्ट्रीय पुरस्कार प्रदान किए। Happy Teachers Day 2026: शिक्षक दिवस क्यों मनाया जाता है? जानें इतिहास और महत्व शुभ जन्माष्टमी: भगवान श्रीकृष्ण के जन्मोत्सव पर देशभर में भक्ति और उल्लास Lucknow: महापौर सुषमा खर्कवाल ने सैन्य अधिकारियों संग मनाया रक्षाबंधन Shubhash Chandra Case: 6.5 करोड़ में रफा-दफा हो गया सुभाष चंद्रा का 22 हजार करोड़ का कर्ज, बैंक झेले... भलस्वा डेयरी में बाइक जब्ती के बाद पुलिसकर्मियों पर हमला, मिर्च पाउडर डालकर पीटने का आरोप चीनी के दाम बढ़ने की मुख्य वजह क्या है ? लोअर बर्थ के नीचे सामान पर किसका हक? योगी आदित्यनाथ सरकार ने 52 प्रमुख नेताओं को दी बुलेटप्रूफ जैकेट, कीमत 10 लाख रुपए....