Breaking News in Hindi
ब्रेकिंग
भारत के राष्ट्रपति ने शिक्षकों को राष्ट्रीय पुरस्कार प्रदान किए। Happy Teachers Day 2026: शिक्षक दिवस क्यों मनाया जाता है? जानें इतिहास और महत्व शुभ जन्माष्टमी: भगवान श्रीकृष्ण के जन्मोत्सव पर देशभर में भक्ति और उल्लास Lucknow: महापौर सुषमा खर्कवाल ने सैन्य अधिकारियों संग मनाया रक्षाबंधन Shubhash Chandra Case: 6.5 करोड़ में रफा-दफा हो गया सुभाष चंद्रा का 22 हजार करोड़ का कर्ज, बैंक झेले... भलस्वा डेयरी में बाइक जब्ती के बाद पुलिसकर्मियों पर हमला, मिर्च पाउडर डालकर पीटने का आरोप चीनी के दाम बढ़ने की मुख्य वजह क्या है ? लोअर बर्थ के नीचे सामान पर किसका हक? योगी आदित्यनाथ सरकार ने 52 प्रमुख नेताओं को दी बुलेटप्रूफ जैकेट, कीमत 10 लाख रुपए.... सीएम योगी के साथ जापानी Gen-Z's....

न्यूनतम तापमान में मामूली उछाल, प्रदेश में लगातार दूसरी सबसे ठंडी रात

ग्वालियर। पहाड़ी इलाकों में हुई बर्फबारी के बाद उत्तर-पश्चिम की ओर से आ रहीं ठंडी हवाओं के कारण शुक्रवार को प्रदेश में लगातार दूसरी सबसे ठंडी रात ग्वालियर की रही। हालांकि न्यूनतम तापमान में मामूली वृद्धि दर्ज की गई, लेकिन अधिकतम तापमान स्थिर रहा। दोनों ही औसत से कम दर्ज किए गए। दिन के समय भी लोग गर्म कपड़े पहने नजर आए। मौसम विभाग के अनुसार फिलहाल रात का तापमान 11 से 12 डिग्री सेल्सियस के आसपास ही बना रहेगा। 19 नवंबर को आ रहे पश्चिमी विक्षोभ के गुजरने के बाद में तापमान 10 डिग्री सेल्सियस से नीचे जाने की संभावना है।

दीपावली के अगले दिन से ही ग्वालियर में अधिकतम और न्यूनतम तापमान में गिरावट का सिलसिला शुरू हो गया है। बंगाल की खाड़ी में चक्रवाती तूफान सक्रिय होने के कारण आसमान में हल्के बादल छाए हुए हैं। हवाओं का रुख भी पश्चिमी और उत्तर पश्चिमी बने रहने के कारण शुक्रवार को तापमान में ज्यादा गिरावट दर्ज नहीं की गई। स्थानीय मौसम विज्ञान केंद्र के अनुसार गुरुवार की तरह ही शुक्रवार को भी अधिकतम तापमान 27.7 डिग्री सेल्सियस पर स्थिर बना रहा। यह औसत से 1.4 डिग्री सेल्सियस कम है, जबकि न्यूनतम तापमान 0.4 डिग्री सेल्सियस की वृद्धि के साथ 11.2 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। यह औसत से 1.2 डिग्री सेल्सियस कम है। मौसम विभाग के अनुसार अभी न्यूनतम तापमान में ज्यादा गिरावट की संभावना नहीं है। फिलहाल यह 11 से 12 डिग्री सेल्सियस के आसपास ही टिका रहेगा। आगामी 19 नवंबर को जम्मू-कश्मीर में एक और पश्चिमी विक्षोभ सक्रिय हो रहा है जिसके प्रभाव से फिर से आसमान में बादल छाएंगे और रात के तापमान में इजाफा होगा। पश्चिमी विक्षोभ का प्रभाव समाप्त होने के बाद नवंबर माह के तीसरे सप्ताह में हवाओं का रुख पूरी तरह से उत्तरी हो जाएगी, जिसके चलते शहर में तेज सर्दी की शुरूआत होगी। रात का तापमान 10 डिग्री सेल्सियस से नीचे जा सकता है।

Comments are closed, but trackbacks and pingbacks are open.