Breaking News in Hindi
ब्रेकिंग
PM मोदी का 76वां जन्मदिन आज, बोले आशीर्वाद सेवा का संकल्प मजबूत करता है BRICS Summit 2026: भारत के लिए कितना अहम है यह शिखर सम्मेलन? जानिए समूह से जुड़ी जरूरी बातें आंगनवाड़ी कार्यकर्ताओं का मानदेय ₹8,000 से बढ़कर ₹12,000 प्रतिमाह: UP सरकार का बड़ा ऐलान राजस्थान निकाय चुनाव 2026: 9 और 11 सितंबर को मतदान, 14 सितंबर को आएंगे नतीजे चोरी के डर से छत पर चढ़ा दी Scorpio! गोपालगंज में क्रेन से दो मंजिल ऊपर पहुंचाई SUV सड़क बनेगी तो धंसेगी, धंसेगी तो बनेगी: केशव मौर्य इंडोनेशिया में माउंट अनाक क्राकाटाऊ में जोरदार विस्फोट, 50,000 फीट तक पहुंचा राख का गुबार भारत के राष्ट्रपति ने शिक्षकों को राष्ट्रीय पुरस्कार प्रदान किए। Happy Teachers Day 2026: शिक्षक दिवस क्यों मनाया जाता है? जानें इतिहास और महत्व शुभ जन्माष्टमी: भगवान श्रीकृष्ण के जन्मोत्सव पर देशभर में भक्ति और उल्लास

न्यूयॉर्क सिटी के टाइम्स स्क्वायर में छाया हटा का शिवम, किया ये बड़ा काम, परिवार में खुशी का माहौल

हटा। मड़ियादो के छात्र शिवम छिरोलया का न्यूयॉर्क के टाइम्स स्कवायर में जलवा बिखेर दिया है। भारत जहां एक तरफ G20 की मेजबानी कर रहा है। वहीं दूसरी तरफ हटा के मड़ियादो का एक छात्र अपनी काबिलियत के दम पर अमेरिका की न्यूयॉर्क सिटी के टाइम्स स्क्वायर में छाया हुआ है। मड़ियादो निवासी छात्र शिवम छिरोलया की विपरीत परिस्थितियों में सफलता के कायल टॉपमेट कम्पनी द्वारा शिवम को पूरे परिवार सहित विश्व के प्रतिष्ठित स्थलों में से एक न्यूयॉर्क के टाइम्स स्क्वायर में जगह मिली है। जहां बड़ी बड़ी स्क्रीन पर इनका चित्रण किया गया।

बंगलौर आई.आई.एस.सी. से शिक्षा पाने वाले शिवम छिरोलया इस समय अमेरिकन सेमीकंडक्टर कंपनी क्वालकॉम बैंगलोर में कम्यूटर विजन रिसर्चर के रूप में कार्य कर रहे हैं। शिवम ग्रामीण परिवेश से है इनके पिता मूकबधिर है। आर्थिक स्थिति से कमजोर होने के बाबजूद शिवम ने अथक मेहनत कर यह मुकाम हासिल किया।

शिवम छिरोलया का इशरो में साइंटिस्ट- बी एग्जाम में भी सिलेक्शन हुआ था। हालांकि शिवम ने कम्यूटर विजन रिसर्च पद चयन किया आज न्यूयॉर्क के टाइम्स स्स्क्वायर जैसे प्रतिष्टित जगह शिवम को परिवार सहित जगह मिलने के बाद उनके परिवार में खुशी है शिवम को चौतरफा बधाइयां मिल रही हैं।

Comments are closed, but trackbacks and pingbacks are open.