Breaking News in Hindi

पटना लॉ कॉलेज में छात्र की बेरहमी से हत्या, भीड़ के बीच लाठी-डंडों और पत्थर से पीटते रहे बदमाश

बिहार की राजधानी पटना के सुल्तानगंज में लॉ कॉलेज में परीक्षा देने गए एक छात्र की अज्ञात बदमाशों ने पीट-पीट कर हत्या कर दी. मृतक युवक बीएन कॉलेज का छात्र था. हमलावर बदमाशों की संख्या करीब 8 थी. सभी बदमाश अपने चेहरे को ढके हुए थे. घटना का एक वीडियो भी वायरल हो रहा है. वायरल वीडियो में बदमाश लाठी-डंडों से लैस दिख रहे हैं. बदमाशों ने छात्र को लाठी-डंडों और पत्थरों से बेरहमी से पीटा. गंभीर हालत में छोड़कर सभी बदमाश घटनास्थल से फरार हो गए.

सूचना पर पुलिस मौके पर पहुंची. युवक को इलाज के लिए अस्पताल ले जाया गया, जहां उसने दम तोड़ दिया. पुलिस ने छात्र के शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा है. घटना की जांच और आरोपियों की गिरफ्तारी के लिए पुलिस टीम लगी हुई है. मामला छात्र राजनीति से लेकर पुरानी रंजिश से जोड़कर देखा जा रहा है. घटना के बाद परिजनों की ओर से पुलिस में मामला दर्ज कराया गया है.

बीएन कॉलेज में लॉ के अंतिम वर्ष में था छात्र

मृतक छात्र की पहचान हर्ष राज के रूप में हुई है. वह बीएन कॉलेज में लॉ के अंतिम वर्ष में था. सोमवार को वह सुल्तानगंज थाना क्षेत्र के पटना लॉ कॉलेज कैंपस में परीक्षा देने गया था. हर्ष जैसे ही परीक्षा देकर सेंटर से बाहर निकल तभी बदमाशों ने उस पर हमला कर दिया. सभी हमलावर बदमाश पहले से छात्र की रेकी कर रहे थे, उसके हर मूवमेंट पर बदमाशों की नजर थी. बदमाशों के हमले से कॉलेज कैम्पस में हड़कंप मच गया. जिस वक्त बदमाश छात्र हर्ष को पीट रहे थे तब वहां लोगों की भीड़ जमा थी, लेकिन किसी ने उसकी पिटाई का विरोध नहीं किया. बदमाश छात्र को पीटकर आसानी से फरार हो गए.

पुलिस जुटी जांच में

कॉलेज कैंपस में बवाल की सूचना पर पुलिस मौके पर पहुंची. पुलिस ने गंभीर रूप से घायल छात्र हर्ष को इलाज के लिए पीएमसीएच पहुंचाया. इलाज के दौरान उसकी मौत हो गई. पुलिस ने शव का पोस्टमार्टम कराया है. छात्र की मौत से कॉलेज कैंपस में सनसनी फैल गई. अन्य छात्रों के बीच चर्चा है कि हर्ष राज छात्र राजनीति में काफी सक्रिय था. वह इस बार पटना यूनिवर्सिटी में होने वाले छात्र संघ चुनाव लड़ना चाह रहा था, जिसके लिए उसने तैयारियां शुरू कर दी थी. वह सामाजिक रूप से भी काफी सक्रिय था. हालांकि, पुलिस अभी मामले की जांच कर रही है.

Comments are closed, but trackbacks and pingbacks are open.

ब्रेकिंग
आंगनवाड़ी कार्यकर्ताओं का मानदेय ₹8,000 से बढ़कर ₹12,000 प्रतिमाह: UP सरकार का बड़ा ऐलान राजस्थान निकाय चुनाव 2026: 9 और 11 सितंबर को मतदान, 14 सितंबर को आएंगे नतीजे चोरी के डर से छत पर चढ़ा दी Scorpio! गोपालगंज में क्रेन से दो मंजिल ऊपर पहुंचाई SUV सड़क बनेगी तो धंसेगी, धंसेगी तो बनेगी: केशव मौर्य इंडोनेशिया में माउंट अनाक क्राकाटाऊ में जोरदार विस्फोट, 50,000 फीट तक पहुंचा राख का गुबार भारत के राष्ट्रपति ने शिक्षकों को राष्ट्रीय पुरस्कार प्रदान किए। Happy Teachers Day 2026: शिक्षक दिवस क्यों मनाया जाता है? जानें इतिहास और महत्व शुभ जन्माष्टमी: भगवान श्रीकृष्ण के जन्मोत्सव पर देशभर में भक्ति और उल्लास Lucknow: महापौर सुषमा खर्कवाल ने सैन्य अधिकारियों संग मनाया रक्षाबंधन Shubhash Chandra Case: 6.5 करोड़ में रफा-दफा हो गया सुभाष चंद्रा का 22 हजार करोड़ का कर्ज, बैंक झेले...