Breaking News in Hindi

पटवारी के बाद फारेस्ट रेंजर्स ने दी काम बांद की चेतावनी, एक सप्ताह का अल्टीमेटम

रहटगांव । एक सप्ताह में मांग पूरी नहीं होने पर मध्य प्रदेश रेंजर्स एसोसिएशन द्वारा काम बंद कर लामबंद होने की चेतावनी दी है। मध्य प्रदेश रेंजर्स एसोसिएशन नर्मदापुरम वृत्त के वृत्त प्रतिनिधि मुकेश रघुवंशी ने बताया कि मध्यप्रदेश शासन द्वारा हमारी जायज मांगों को नजरंदाज किया जा रहा है। पूरी मेहनत से मध्य प्रदेश को टाइगर स्टेट, लेपर्ड स्टेट, घड़ियाल स्टेट बनाकर सबसे ज्यादा वन क्षेत्र उन्नत किया है, फिर भी हमको दरकिनार किया जा रहा है।

रघुवंशी ने कहा कि एक सप्ताह में मांगें पूरी न होने पर प्रदेश स्तर पर मध्य प्रदेश रेंजर्स एसोसिएशन के प्रदेशाध्यक्ष शिशुपाल अहिरवार के नेतृत्व में सभी रेंज आफीसर्स द्वारा कलमबंद हड़ताल की जाएगी। उन्होंने बताया कि प्रदेश के 1194 रेंजर, 1258 डिप्टी रेंजर, 4194 वनपाल, 14 हजार 24 वनरक्षक के साथ 20 हजार 670 कार्यपालिक अमला, 4708 लिपिक कर्मचारियों के साथ कुल मिलाकर 25 हजार 378 की संख्या में वन विभाग का अमला कार्यरत है। जिनके द्वारा 15728 जेएफएम का संचालन किया जा रहा है।

एचओएस लायंस क्लब के सदस्यों ने किया रक्तदान

लायंस क्लब ने लाला जगत नारायण की स्मृति में जिला अस्पताल में रक्तदान शिविर का आयोजन किया। जिसमें लायंस क्लब के सदस्यों ने पहुंचकर रक्तदान किया। रक्तदान दाताओं में एमजेएफ लायन डा अतुल सेठा, एसके बरेले, ललित सोनी, पवन शुक्ला, चित्रांश अग्रवाल, भरत यादव समेत 17 सदस्यों ने रक्तदान किया। रक्तदान शिविर के उपरांत लायंस क्लब के अध्यक्ष एमजेएफ लायन मुन्नालाल जैन द्वारा रक्तदाताओं को हेलमेट तथा सर्टिफिकेट प्रदान किए गए।

Comments are closed, but trackbacks and pingbacks are open.

ब्रेकिंग
इंडोनेशिया में माउंट अनाक क्राकाटाऊ में जोरदार विस्फोट, 50,000 फीट तक पहुंचा राख का गुबार भारत के राष्ट्रपति ने शिक्षकों को राष्ट्रीय पुरस्कार प्रदान किए। Happy Teachers Day 2026: शिक्षक दिवस क्यों मनाया जाता है? जानें इतिहास और महत्व शुभ जन्माष्टमी: भगवान श्रीकृष्ण के जन्मोत्सव पर देशभर में भक्ति और उल्लास Lucknow: महापौर सुषमा खर्कवाल ने सैन्य अधिकारियों संग मनाया रक्षाबंधन Shubhash Chandra Case: 6.5 करोड़ में रफा-दफा हो गया सुभाष चंद्रा का 22 हजार करोड़ का कर्ज, बैंक झेले... भलस्वा डेयरी में बाइक जब्ती के बाद पुलिसकर्मियों पर हमला, मिर्च पाउडर डालकर पीटने का आरोप चीनी के दाम बढ़ने की मुख्य वजह क्या है ? लोअर बर्थ के नीचे सामान पर किसका हक? योगी आदित्यनाथ सरकार ने 52 प्रमुख नेताओं को दी बुलेटप्रूफ जैकेट, कीमत 10 लाख रुपए....