Breaking News in Hindi

पति और जेठ की हत्या के बाद कट्टा लेकर थाने पहुंची महिला को देख उड़ गए पुलिस के होश

उज्जैन। इंगोरिया में पति व जेठ को गोली मारकर हत्या करने जैसी सनसनीखेज वारदात से पुलिस भी सकते में है। हत्याकांड के बाद महिला हाथ में देशी कट्टा लेकर खुद ही थाने पहुंच गई थी। उसे देख पुलिसकर्मियों के होश उड़ गए। तत्काल थाने पर मौजूद पुलिसकर्मियों ने वरिष्ठ अधिकारियों को सूचना दी।

थाने से 200 मीटर की दूरी पर वारदात

थाने से मात्र 200 मीटर दूरी पर हुए हत्याकांड के घटनास्थल पर पहुंचे थे। यहां खून फैला हुआ था। जमीन व पारिवारिक विवाद को लेकर महिला ने हत्याकांड को अंजाम दिया था। थाने से मात्र 200 मीटर की दूरी पर रहने वाली सविता पत्नी राधेश्याम ने सोमवार सुबह घर के बाहर पूजा कर रहे जेठ दिनेश उर्फ धीरज के सिर पर देशी कट्टे से गोली मार दी थी।

इसके बाद उस पर दो फायर और किए थे। जेठ को गोलियां मारने के बाद महिला खुद के घर में पहुंची और सुबह से ही शराब के नशे की हालत में मौजूद पति राधेश्याम को भी गोली मार दी। बताया जा रहा है कि दिनेश का पुत्र व जेठानी गोलियों की आवाज सुनकर बाहर निकले तो दिनेश को अचेत अवस्था में देखकर उनके होश उड़ गए।

 

हाथ में पिस्टल लिए खुद ही थाने पहुंच गई

सविता ने उन पर भी फायर कर दिए थे। सविता के हाथ में पिस्टल देखकर आसपास के रहवासियों की हिम्मत नहीं हुई कि वह उसे पकड़ सकें, महिला खुद ही पिस्टल हाथ में लिए पैदल ही इंगोरिया थाने पहुंच गई थी। यहां उसने पति व जेठ को गोली मारने की जानकारी दी थी।

गोलीकांड की बात सुनकर थाने पर मौजूद पुलिसकर्मी सकते में आ गए, वरिष्ठ अधिकारियों को इसकी सूचना देकर पुलिसकर्मी घटनास्थल पर पहुंचे तो खून फैला हुआ था। वहीं राधेश्याम को बड़नगर अस्पताल ले जाया गया था, जहां उसे मृत घोषित कर दिया गया।

सूचना मिलने पर एएसपी नीतेश भार्गव, टीआइ चंद्रीक यादव, फारेंसिक अधिकारी मौके पर पहुंचे और जांच शुरू की थी। प्रारंभिक जांच में जमीन व पारिवारिक विवाद सामने आया है। पुलिस का कहना है कि कई अन्य बिंदुओं पर भी जांच की जा रही है।

कट्टा कहा से आया, पुलिस इसकी जांच में जुटी

देशी कट्टे के बारे में महिला का कहना है कि वह उसके पति ने घर में रख रखा था। यह भी सामने आया है कि कट्टा मृतक दिनेश का था। हालांकि पुलिस यह पता लगाने में जुटी है कि कट्टा कहां से आया था।

Comments are closed, but trackbacks and pingbacks are open.

ब्रेकिंग
राजस्थान निकाय चुनाव 2026: 9 और 11 सितंबर को मतदान, 14 सितंबर को आएंगे नतीजे चोरी के डर से छत पर चढ़ा दी Scorpio! गोपालगंज में क्रेन से दो मंजिल ऊपर पहुंचाई SUV सड़क बनेगी तो धंसेगी, धंसेगी तो बनेगी: केशव मौर्य इंडोनेशिया में माउंट अनाक क्राकाटाऊ में जोरदार विस्फोट, 50,000 फीट तक पहुंचा राख का गुबार भारत के राष्ट्रपति ने शिक्षकों को राष्ट्रीय पुरस्कार प्रदान किए। Happy Teachers Day 2026: शिक्षक दिवस क्यों मनाया जाता है? जानें इतिहास और महत्व शुभ जन्माष्टमी: भगवान श्रीकृष्ण के जन्मोत्सव पर देशभर में भक्ति और उल्लास Lucknow: महापौर सुषमा खर्कवाल ने सैन्य अधिकारियों संग मनाया रक्षाबंधन Shubhash Chandra Case: 6.5 करोड़ में रफा-दफा हो गया सुभाष चंद्रा का 22 हजार करोड़ का कर्ज, बैंक झेले... भलस्वा डेयरी में बाइक जब्ती के बाद पुलिसकर्मियों पर हमला, मिर्च पाउडर डालकर पीटने का आरोप