Breaking News in Hindi

पति और जेठ को लुढ़का कर आई हूं, दोनों की लाश उठवा लो….हाथ में पिस्टल पकड़े थाने पहुंची महिला

मध्य प्रदेश के उज्जैन में  प्रॉपर्टी विवाद को लेकर एक महिला द्वारा भयानक मर्डर की वारदात सामने आई है। दरअसल, थाने पहुंची आरोपी महिला बड़ी बेखौफी के साथ अपना जुर्म कबूला और यह  कहते हुए सरेंडर किया कि पति और जेठ को लुढ़का कर आई हूं, दोनों की लाश उठवा लो. हाथ में पिस्टल पकड़े हुए महिला के मुंह से यह शब्द सुने ही पुलिसकर्मी भी हक्के बक्के रह गए।

बता दें कि घटना उज्जैन जिला मुख्यालय से करीब 25 किलोमीटर दूर इंगोरिया गांव में हुई । मृतकों की पहचान आरोपी सविता के पति राधेश्याम (41) और उसके जेठ दिनेश (47) के रूप में हुई है।

इंगोरिया थाना प्रभारी चंद्रिका सिंह यादव ने बताया, राधेश्याम की मौके पर ही मौत हो गई थी, जबकि दिनेश ने बड़नगर अस्पताल में गोली लगने से दम तोड़ दिया वहीं आकोपी महिला ने पिस्तौल के साथ सरेंडर कर दिया है और आगे की जांच शुरू हो गई है।

आरोपी महिला सविता (35) एक आंगनवाड़ी कार्यकर्ता है. शुरुआती जांच में यह मामला संपत्ति विवाद का नतीजा बताया जा रहा है। इस मामले में आरोपी महिला ने पुलिस को बताया कि फोरलेन हाइवे पर उसकी 5 करोड़ रुपए कीमती जमीन को जेठ दिनेश हथियाना चाहता था। इसी के चलते पति राधेश्याम को जबरन नशा कराता था। जेठ के बहकावे में आकर पति भी बिते दिन गाली देने लगा और इसी वजह से गुस्से में आकर बिस्तर के नीचे से पिस्टल निकाली. पहले जेठ को गोली मारी और फिर पति को मौत के घाट उतार दिया।

Comments are closed, but trackbacks and pingbacks are open.

ब्रेकिंग
आंगनवाड़ी कार्यकर्ताओं का मानदेय ₹8,000 से बढ़कर ₹12,000 प्रतिमाह: UP सरकार का बड़ा ऐलान राजस्थान निकाय चुनाव 2026: 9 और 11 सितंबर को मतदान, 14 सितंबर को आएंगे नतीजे चोरी के डर से छत पर चढ़ा दी Scorpio! गोपालगंज में क्रेन से दो मंजिल ऊपर पहुंचाई SUV सड़क बनेगी तो धंसेगी, धंसेगी तो बनेगी: केशव मौर्य इंडोनेशिया में माउंट अनाक क्राकाटाऊ में जोरदार विस्फोट, 50,000 फीट तक पहुंचा राख का गुबार भारत के राष्ट्रपति ने शिक्षकों को राष्ट्रीय पुरस्कार प्रदान किए। Happy Teachers Day 2026: शिक्षक दिवस क्यों मनाया जाता है? जानें इतिहास और महत्व शुभ जन्माष्टमी: भगवान श्रीकृष्ण के जन्मोत्सव पर देशभर में भक्ति और उल्लास Lucknow: महापौर सुषमा खर्कवाल ने सैन्य अधिकारियों संग मनाया रक्षाबंधन Shubhash Chandra Case: 6.5 करोड़ में रफा-दफा हो गया सुभाष चंद्रा का 22 हजार करोड़ का कर्ज, बैंक झेले...