Breaking News in Hindi

पति ने किया पत्नी की हत्या का प्रयास, डीजल डालकर जलते चूल्हे में धकेला, हालत गंभीर…

दमोह। मध्य प्रदेश के दमोह जिले में पति ने अपनी पत्नी की हत्या का प्रयास किया है। घटना घुटकुंआ गांव की है। नोहटा थाना पुलिस ने आरोपी को पकड़ लिया है। आपको बता दें कि पुलिस को सूचना मिली थी कि महिला रेखा लोधी को उसके पति ने डीजल डालकर आग लगा दी है। जिसके बाद पुलिस मौके पर पहुंची और महिला को इलाज के लिए अस्पताल लाया गया। बताया जा रहा है कि महिला की हालत गंभीर है, उसे जबलपुर इलाज के लिए रेफर किया गया है।

जबलपुर में महिला का इलाज चल रहा है। घायल रेखा ने पुलिस को बताया है कि मेरे पति सत्येंद्र सिंह लोधी ने मुझे जान से करने का प्रयास किया है और मुझ पर डीजल डालकर चूल्हे की तरफ धकेल दिया। नोहटा थाना पुलिस ने महिला के बयान के आधार पर पति पर मामला दर्ज कर लिया है।

वहीं इस मामले को लेकर एसपी एसके सोमवंशी ने पुलिस को तत्काल आरोपी को पकड़ने के निर्देश दिए इसके बाद पुलिस ने आरोपी पति सत्येंद्र सिंह लोधी को गिरफ्तार कर लिया और बुधवार की शाम को उसे न्यायालय में पेश कर जेल भेज दिया गया है।

Comments are closed, but trackbacks and pingbacks are open.

ब्रेकिंग
इंडोनेशिया में माउंट अनाक क्राकाटाऊ में जोरदार विस्फोट, 50,000 फीट तक पहुंचा राख का गुबार भारत के राष्ट्रपति ने शिक्षकों को राष्ट्रीय पुरस्कार प्रदान किए। Happy Teachers Day 2026: शिक्षक दिवस क्यों मनाया जाता है? जानें इतिहास और महत्व शुभ जन्माष्टमी: भगवान श्रीकृष्ण के जन्मोत्सव पर देशभर में भक्ति और उल्लास Lucknow: महापौर सुषमा खर्कवाल ने सैन्य अधिकारियों संग मनाया रक्षाबंधन Shubhash Chandra Case: 6.5 करोड़ में रफा-दफा हो गया सुभाष चंद्रा का 22 हजार करोड़ का कर्ज, बैंक झेले... भलस्वा डेयरी में बाइक जब्ती के बाद पुलिसकर्मियों पर हमला, मिर्च पाउडर डालकर पीटने का आरोप चीनी के दाम बढ़ने की मुख्य वजह क्या है ? लोअर बर्थ के नीचे सामान पर किसका हक? योगी आदित्यनाथ सरकार ने 52 प्रमुख नेताओं को दी बुलेटप्रूफ जैकेट, कीमत 10 लाख रुपए....