Breaking News in Hindi

पति पर था शक… पुलिस संग पहुंची होटल, कमरे में मिलीं दो लड़कियां और कंडोम का पैकेट

ओडिशा की राजधानी भुवनेश्वर में पत्नी ने एक होटल के कमरे में पति को दो लड़कियों के साथ रंगरेलिया मनाते पकड़ा. शक होने पर महिला पुलिस के साथ होटल पहुंची थी. काफी देर तक वहां हाई वोल्टेज ड्रामा होता रहा. पुलिस जब कमरे के अंदर पहुंची तो टेबल पर कई आपत्तिजनक वस्तुएं मिली, जिनमें शराब की बोतलें, सिगरेट के पैकेट, और खुला हुआ कंडोम का पैकेट शामिल थे.

पत्नी की शिकायत पर आरोपी पति को हिरासत में लिया गया है. कमरे में मिली दोनों लड़कियों से भी पूछताछ की जा रही है. इस मामले की वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रही हैं. मामला भुवनेश्वर के पटिया इलाके के एक होटल का है. इन्फोसिटी पुलिस इस मामले की जांच कर रही है. घटना की शुरुआत तब हुई जब पत्नी को अपने पति की गतिविधियों पर शक हुआ.

पुलिस को लेकर होटल पहुंची पत्नी

पीड़ित पत्नी ने इन्फोसिटी पुलिस से संपर्क किया और अपने पति की हरकतों के बारे में जानकारी दी. सूचना मिलने के बाद महिला और पुलिस की टीम ने होटल पर छापा मारा. जिस कमरे कमरे में आरोपी मौजूद था पुलिस वहां पहुंची और दरवाजा खटखटाया. आरोपी को बाहर पुलिस की भनक लग गई. काफी देर तक उसने दरवाजा नहीं खोला. होटल के कर्मचारियों ने पुलिस की मदद करते हुए कमरे का दरवाजा खोला.

कमरे में मिली आपत्तिजनक चीजें

पुलिस जब अंदर पहुंची तो आरोपी आपत्तिजनक स्थिति में मिला. पुलिस ने पूरे कमरे की गहन जांच की तो बाथरूम में दो लड़कियों छिपी मिली. उनको महिला पुलिसकर्मी ने बाहर निकाला. पुलिस ने जब आरोपी से पूछताछ की तो उसने बताया कि वह वहां केवल शूटिंग के मामले पर चर्चा करने आया था और उस पर गलत आरोप लगाए जा रहे हैं. इस बीच उसकी पत्नी बार-बार उससे यही पूछती रही कि यह क्या कर रहे हो?. पत्नी के सवाल पर वह खामोश बना रहा. इस छापे के बाद पति और दोनों लड़कियों को इन्फोसिटी पुलिस स्टेशन ले जाया गया, जहां उनसे पूछताछ की जा रही है.

Comments are closed, but trackbacks and pingbacks are open.

ब्रेकिंग
आंगनवाड़ी कार्यकर्ताओं का मानदेय ₹8,000 से बढ़कर ₹12,000 प्रतिमाह: UP सरकार का बड़ा ऐलान राजस्थान निकाय चुनाव 2026: 9 और 11 सितंबर को मतदान, 14 सितंबर को आएंगे नतीजे चोरी के डर से छत पर चढ़ा दी Scorpio! गोपालगंज में क्रेन से दो मंजिल ऊपर पहुंचाई SUV सड़क बनेगी तो धंसेगी, धंसेगी तो बनेगी: केशव मौर्य इंडोनेशिया में माउंट अनाक क्राकाटाऊ में जोरदार विस्फोट, 50,000 फीट तक पहुंचा राख का गुबार भारत के राष्ट्रपति ने शिक्षकों को राष्ट्रीय पुरस्कार प्रदान किए। Happy Teachers Day 2026: शिक्षक दिवस क्यों मनाया जाता है? जानें इतिहास और महत्व शुभ जन्माष्टमी: भगवान श्रीकृष्ण के जन्मोत्सव पर देशभर में भक्ति और उल्लास Lucknow: महापौर सुषमा खर्कवाल ने सैन्य अधिकारियों संग मनाया रक्षाबंधन Shubhash Chandra Case: 6.5 करोड़ में रफा-दफा हो गया सुभाष चंद्रा का 22 हजार करोड़ का कर्ज, बैंक झेले...