Breaking News in Hindi

पत्नी ने दिया ठंडा खाना, नाराज पति ने पेड़ से लटक कर दे दी जान

बिहार के आरा में हैरान करने वाला मामला सामने आया है. यहां ठंडा खाना मिलने से नाराज पति ने फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली. घटना से घर में कोहराम मच गया. मौके पर पहुंची पुलिस ने मृतक के शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेजा है. पुलिस घटना को लेकर परिजनों से पूछताछ कर रही है.

घटना रविवार रात की है. युवक ने घर के बाहर लगे अमरुद के पेड़ से लटकर फांसी लगाई है. परिजनों ने जब पेट से लटके शव को देखा तो चीख-पुकार मच गई. मौके पर गांव वालों की भीड़ लग गई. परिजनों ने मामले की जानकारी पुलिस को दी. पुलिस ने शव को पेड़ से उतारकर जांच की है.

पत्नी ने दिया ठंडा खाना, जमीन पर पटकी थाली

मिली जानकारी के अनुसार मृतक शाहपुर थाना के ईश्वरपुरा गांव निवासी कमलेश सिंह है. मृतक के मौसेरे भाई राधा कृष्ण सिंह ने बताया कि कमलेश रविवार की रात खाना खाने के लिए बैठा था. उसकी पत्नी रेखा देवी ने जब उसे खाना दिया तो खाना थोड़ा ठंडा हो गया था. खाना ठंडा देख कमलेश नाराज हो गया और उसने खाने की थाली जमीन पर पटक दी. गुस्से में कमलेश ने देर रात अपने घर के बाहर लगे अमरुद के पेड़ पर फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली.

पेड़ से लटककर लगा ली फांसी

देर रात तक जब कमलेश घर नहीं आया तो परिजनों ने उसे खोजा. जब वह घर से बाहर निकले तो कमलेश के शव को पेड़ से लटका देख हक्का-बक्का रह गए. उसकी मौत से घर में कोहराम मच गया. परिजनों ने इसकी जानकारी शाहपुर थाना पुलिस को दी. घटनास्थल पर पहुंची पुलिस ने मृतक के शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए आरा सदर अस्पताल भेजा.

सुसाइड से पहले भाई के साथ पी चाय

राधा कृष्ण ने बताया कि कमलेश गुस्सा होकर पहले उसके पास आया था. दोनों ने मिलकर चाय पी थी और करीब एक घंटे तक साथ बैठे रहे. उसके बाद वह अपनी दुकान पर सोने चला गया. सुबह उसका शव पेड़ पर लटका मिला. मृतक कमलेश सिंह अपने दो भाईयों में छोटा था. उनका एक बेटा अमित कुमार रेलवे ग्रुप डी की नौकरी करता है जो कि महाराष्ट्र के भुसावल में पोस्टेड है.

Comments are closed, but trackbacks and pingbacks are open.

ब्रेकिंग
इंडोनेशिया में माउंट अनाक क्राकाटाऊ में जोरदार विस्फोट, 50,000 फीट तक पहुंचा राख का गुबार भारत के राष्ट्रपति ने शिक्षकों को राष्ट्रीय पुरस्कार प्रदान किए। Happy Teachers Day 2026: शिक्षक दिवस क्यों मनाया जाता है? जानें इतिहास और महत्व शुभ जन्माष्टमी: भगवान श्रीकृष्ण के जन्मोत्सव पर देशभर में भक्ति और उल्लास Lucknow: महापौर सुषमा खर्कवाल ने सैन्य अधिकारियों संग मनाया रक्षाबंधन Shubhash Chandra Case: 6.5 करोड़ में रफा-दफा हो गया सुभाष चंद्रा का 22 हजार करोड़ का कर्ज, बैंक झेले... भलस्वा डेयरी में बाइक जब्ती के बाद पुलिसकर्मियों पर हमला, मिर्च पाउडर डालकर पीटने का आरोप चीनी के दाम बढ़ने की मुख्य वजह क्या है ? लोअर बर्थ के नीचे सामान पर किसका हक? योगी आदित्यनाथ सरकार ने 52 प्रमुख नेताओं को दी बुलेटप्रूफ जैकेट, कीमत 10 लाख रुपए....