Breaking News in Hindi
ब्रेकिंग
PM मोदी का 76वां जन्मदिन आज, बोले आशीर्वाद सेवा का संकल्प मजबूत करता है BRICS Summit 2026: भारत के लिए कितना अहम है यह शिखर सम्मेलन? जानिए समूह से जुड़ी जरूरी बातें आंगनवाड़ी कार्यकर्ताओं का मानदेय ₹8,000 से बढ़कर ₹12,000 प्रतिमाह: UP सरकार का बड़ा ऐलान राजस्थान निकाय चुनाव 2026: 9 और 11 सितंबर को मतदान, 14 सितंबर को आएंगे नतीजे चोरी के डर से छत पर चढ़ा दी Scorpio! गोपालगंज में क्रेन से दो मंजिल ऊपर पहुंचाई SUV सड़क बनेगी तो धंसेगी, धंसेगी तो बनेगी: केशव मौर्य इंडोनेशिया में माउंट अनाक क्राकाटाऊ में जोरदार विस्फोट, 50,000 फीट तक पहुंचा राख का गुबार भारत के राष्ट्रपति ने शिक्षकों को राष्ट्रीय पुरस्कार प्रदान किए। Happy Teachers Day 2026: शिक्षक दिवस क्यों मनाया जाता है? जानें इतिहास और महत्व शुभ जन्माष्टमी: भगवान श्रीकृष्ण के जन्मोत्सव पर देशभर में भक्ति और उल्लास

पत्नी ने पति की करवाई दूसरी शादी, फिर दोनों मिलकर ले आईं तीसरी दुल्हन, दिमाग घुमा देगी ये लव स्टोरी

पति की जिंदगी में कोई और महिला आए, ये बात शायद ही कोई पत्नी बर्दाश्त कर पाएगी. लेकिन आंध्र प्रदेश में ऐसा मामला सामने आया है, जहां एक शख्स की पहले से ही दो बीवियां थीं. फिर उन दो पत्नियों ने अपने ही पति के लिए तीसरी दुल्हन ढूंढी. फिर उससे अपने पति की शादी भी करवाई. यही नहीं, तीनों पत्नियां अब हंसी-खुशी साथ-साथ एक ही घर में रह भी रही हैं.

हैरान कर देने वाला ये मामला विशाखापट्टनम के अल्लूरी सीताराम राजू जिले का है. यहां एक महिला ने पहले अपने पति की दूसरी शादी करवाई. फिर दोनों पत्नियों ने मिलकर पति की तीसरी शादी भी करवाई. गुलेलु गांव के शख्स सगेनी पांडन्ना ने साल 2000 में पर्वतम्मा नाम की महिला से शादी की थी. शादी के 7 साल बाद पर्वतम्मा के पति ने अप्पलम्मा से शादी की, क्योंकि उनका कोई बच्चा नहीं था.

ऐसे हुई तीसरी शादी

सगेनी पांडन्ना ने पर्वतम्मा के बाद अप्पलम्मा से शादी की. दोनों का बच्चा भी हुआ. लेकिन इसके बाद उन्हें एक और बच्चा चाहिए था. अब पर्वतम्मा के साथ अप्पलम्मा ने भी अपने पति, यानी सगेनी पांडन्ना की तीसरी शादी का फैसला लिया. पंडन्ना ने अपनी दोनों पत्नियों को बताया कि उसे किल्लमकोटा गांव के बंधावीधी निवासी लव्या उर्फ लक्ष्मी पसंद है. बस फिर क्या था दोनों पत्नियां खुद रिश्ता लेकर लव्या लक्ष्मी के घर गईं.

तीसरी दुल्हन के घर वाले राजी

लव्या के बड़े-बुजुर्ग भी शादी के लिए राजी हो गए. पंडन्ना की दो पत्नियों ने अपने नाम पर शादी के कार्ड और फ्लेक्स छपवाए. इसमें लिखा था कि उन्हें अपने पति की शादी में आमंत्रित किया गया था और शादी बड़े पैमाने पर की गई थी. तीसरी शादी 25 जून के दिन हुई. यह अनोखी शादी आंध्र प्रदेश में तभी से चर्चा का विषय बनी हुई है. कई लोग इसका विरोध भी करने लगे थे. इस कारण पंडन्ना अपनी तीनों पत्नियों के साथ गांव और रिश्तेदारों से कहीं दूर चले गए हैं. किसी को नहीं पता कि इन दिनों वे चारों कहां हैं.

Comments are closed, but trackbacks and pingbacks are open.