Breaking News in Hindi

पत्नी व साले को पीटकर युवक ने ई-रिक्शा में लगाई आग, पुलिस ने दर्ज किया मामला

मुरैना। जौरा थाना क्षेत्र के डमेजर गांव में शनिवार को घर में हुए आपसी विवाद में युवक ने अपनी पत्नी व साले के साथ मारपीट कर दी। इसके बाद घर के बाहर रखे ई-रिक्शा को आग लगा दी, जिससे नुकसान हुआ। पुलिस ने इस मामले में आरोपित के खिलाफ मामला दर्ज किया है।

जानकारी के मुताबिक डमेजर गांव निवासी हरिविलास जाटव का अपनी पत्नी कृष्णा जाटव से किसी बात को लेकर विवाद हो गया। इसी विवाद पर हरिविलास ने कृष्णा की मारपीट की। इसी बीच बचाव में कृष्णा का भाई आया तो उसके साथ भी मारपीट कर दी। इसके बाद घर के बाहर रखे ई-रिक्शा को आग लगा दी। जिससे नुकसान हो गया। पुलिस ने इस मामले में कृष्णा जाटव की फरियाद पर आरोपित हरिविलास के खिलाफ मामला दर्ज किया है।

लात घूंसो से महिला को पीटा

सबलगढ़ थाना क्षेत्र के बाले का पुरा टोंगा गांव में शनिवार की दोपहर को महिला का अपने परिवार के लोगों से विवाद हो गया, इसी विवाद पर आरोपितों ने महिला की लात घूंसों से पिटाई कर दी। इसके बाद उसे कुल्हाड़ी मारकर घायल कर दिया। पुलिस ने इस मामले में आरोपितों के खिलाफ मामला दर्ज किया है।

Comments are closed, but trackbacks and pingbacks are open.

ब्रेकिंग
UP में दोपह‍िया वाहनों के ल‍िए न‍ियमों में बड़ा बदलाव, 3 महीने के लिए लाइसेंस भी हो सकता है सस्‍पेंड... लालू ने कह दी दिल की बात, अब क्या करेंगे तेजस्वी, तेज प्रताप की घर वापसी फाइनल? UP राजधानी लखनऊ के शहीद पथ पर ट्रैफिक रोके बिना ग्रीन कॉरिडोर बनेगा, किसान पथ तक होना है निर्माण। बांदा परिवहन विभाग में फिटनेस का खेल! पहलगाम आतंकी हमले के बाद भारत के फैसले अंतरराष्ट्रीय महिला दिवस पर डब्ल्यूओएस ने किया शक्ति उत्सव आयोज। विधान परिषद के बजट सत्र 2025-26 के अंतर्गत बजट लाईव। भारतीय नौसेना का जहाज कुठार श्रीलंका के कोलंबो पहुंचा। कृषि भारतीय अर्थव्यवस्था की रीढ़ है और किसान प्राण, केंद्रीय कृषि मंत्री। इलेक्ट्रॉनिक्स इंडस्ट्री से संरक्षणवाद को छोड़कर उपभोक्ता हितों को प्राथमिकता देने का आग्रह किया,पीय...