Breaking News in Hindi

शराब दुकान पर पेट्रोल बम फेंका, दो युवक झुलसे, इनामी बदमाश गिरफ्त से दूर

उज्जैन। आगर रोड स्थित कोयला फाटक शराब दुकान पर दो नवंबर की रात को दो युवकों ने पेट्रोल बम फेंक दिया था। इससे दो युवक मामूली रूप से झुलस गए थे। पुलिस ने एक आरोपित को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया था। मामले में दूसरा आरोपित अब भी फरार है। पुलिस ने उसके खिलाफ पांच हजार रुपये का इनाम घोषित किया है। आरोपितों ने कम कीमत पर शराब नहीं देने पर विवाद किया था।

चार-पांच युवक शराब खरीदने पहुंचे थे

बता दें कि आगर रोड कोयला फाटक स्थित देशी-विदेशी कम्पोजिट शराब दुकान पर चार-पांच युवक शराब खरीदने पहुंचे थे। शराब की बोतल खरीदने के दौरान कीमत को लेकर वह दुकान के कर्मचारियों से विवाद करने लगे। दुकान के कर्मचारियों ने एक युवक को पीट दिया था।

पेट्रोल बम में आग लगाई और दुकान में फेंक दिया

विवाद के करीब एक घंटे बाद एक युवक अपने साथी के साथ वापस आया था। दुकान के बाहर ही खड़े होकर दोनों ने पेट्रोल बम में आग लगाई और दुकान में फेंक दिया था। गनीमत रही कि बम दुकान के बोर्ड से टकराकर बाहर ही गिर गया था। हालांकि दो युवक मामूली रूप से झुलस गए।

सीसीटीवी कैमरों की फुटेज के आधार पर गिरफ्तारी

सीसीटीवी कैमरों की फुटेज के आधार पर बम फेंकने वाले 34 वर्षीय विपिन उर्फ भैया पुत्र हरनामसिंह परिहार उम्र 34 वर्ष निवासी सुदामा नगर को पुलिस ने गिरफ्तार कर जेल भेज दिया था। मामले में दूसरा आरोपित 30 वर्षीय राहुल पुत्र गोविंद नानेरिया निवासी सख्याराजे प्रसूतिगृह के पीछे देवासगेट अब भी फरार है।

Comments are closed, but trackbacks and pingbacks are open.

ब्रेकिंग
इंडोनेशिया में माउंट अनाक क्राकाटाऊ में जोरदार विस्फोट, 50,000 फीट तक पहुंचा राख का गुबार भारत के राष्ट्रपति ने शिक्षकों को राष्ट्रीय पुरस्कार प्रदान किए। Happy Teachers Day 2026: शिक्षक दिवस क्यों मनाया जाता है? जानें इतिहास और महत्व शुभ जन्माष्टमी: भगवान श्रीकृष्ण के जन्मोत्सव पर देशभर में भक्ति और उल्लास Lucknow: महापौर सुषमा खर्कवाल ने सैन्य अधिकारियों संग मनाया रक्षाबंधन Shubhash Chandra Case: 6.5 करोड़ में रफा-दफा हो गया सुभाष चंद्रा का 22 हजार करोड़ का कर्ज, बैंक झेले... भलस्वा डेयरी में बाइक जब्ती के बाद पुलिसकर्मियों पर हमला, मिर्च पाउडर डालकर पीटने का आरोप चीनी के दाम बढ़ने की मुख्य वजह क्या है ? लोअर बर्थ के नीचे सामान पर किसका हक? योगी आदित्यनाथ सरकार ने 52 प्रमुख नेताओं को दी बुलेटप्रूफ जैकेट, कीमत 10 लाख रुपए....