Breaking News in Hindi
ब्रेकिंग
UP में दोपह‍िया वाहनों के ल‍िए न‍ियमों में बड़ा बदलाव, 3 महीने के लिए लाइसेंस भी हो सकता है सस्‍पेंड... लालू ने कह दी दिल की बात, अब क्या करेंगे तेजस्वी, तेज प्रताप की घर वापसी फाइनल? UP राजधानी लखनऊ के शहीद पथ पर ट्रैफिक रोके बिना ग्रीन कॉरिडोर बनेगा, किसान पथ तक होना है निर्माण। बांदा परिवहन विभाग में फिटनेस का खेल! पहलगाम आतंकी हमले के बाद भारत के फैसले अंतरराष्ट्रीय महिला दिवस पर डब्ल्यूओएस ने किया शक्ति उत्सव आयोज। विधान परिषद के बजट सत्र 2025-26 के अंतर्गत बजट लाईव। भारतीय नौसेना का जहाज कुठार श्रीलंका के कोलंबो पहुंचा। कृषि भारतीय अर्थव्यवस्था की रीढ़ है और किसान प्राण, केंद्रीय कृषि मंत्री। इलेक्ट्रॉनिक्स इंडस्ट्री से संरक्षणवाद को छोड़कर उपभोक्ता हितों को प्राथमिकता देने का आग्रह किया,पीय...

पन्ना टाइगर रिजर्व में दिखा दुर्लभ काला भेड़िया, हैरान हुए लोग…

पन्ना। मध्य प्रदेश के पन्ना टाइगर रिजर्व में कई बार बड़े ही दुर्लभ वन्य जीव की भी मौजूदगी सामने आ चुकी है। आपको बता दें कि बफर क्षेत्र में पहली बार एक दुर्लभ काला भेड़िया दिखाई दिया है। प्रदेश को बाघ और चीतों के लिए जाना जाता है। दावा किया जा रहा है कि काले रंग का भेड़िया भारत में पहली बार दिखाई दिया है। बाघ और चीते और तेंदुए से आबाद टाइगर रिजर्व में फिशिंग कैट के बाद अब दुर्लभ काला भेड़िया दिखाई दिया है।

इसे किशनगढ़ बफर में कमरे में कैद किया गया है। आपको बता दें कि काले रंग का भेड़िया का पन्ना टाइगर रिजर्व में देखे जाना पन्ना टाइगर रिजर्व प्रबंधन के लिए सुखद और उत्साह पैदा करने वाली खबर है। यदि इनकी संख्या बढ़ती है तो इससे यहां पर पर्यटक भी बढ़ेगा। जिसका लाभ पन्ना टाइगर रिजर्व को मिलेगा यही कारण है कि प्रबंधन के द्वारा काले भेड़िए की निगरानी की जा रही है।

फील्ड डायरेक्टर पन्ना टाइगर रिजर्व ने बताया है कि दुनिया में काले भेड़िए की आबादी बहुत कम है। इनका संरक्षण बाघों की तरह ही महत्वपूर्ण माना गया है। आपको बता दें कि मध्य प्रदेश में पहली बार काला भेड़िया दिखा है।

Comments are closed, but trackbacks and pingbacks are open.