Breaking News in Hindi
ब्रेकिंग
PM मोदी का 76वां जन्मदिन आज, बोले आशीर्वाद सेवा का संकल्प मजबूत करता है BRICS Summit 2026: भारत के लिए कितना अहम है यह शिखर सम्मेलन? जानिए समूह से जुड़ी जरूरी बातें आंगनवाड़ी कार्यकर्ताओं का मानदेय ₹8,000 से बढ़कर ₹12,000 प्रतिमाह: UP सरकार का बड़ा ऐलान राजस्थान निकाय चुनाव 2026: 9 और 11 सितंबर को मतदान, 14 सितंबर को आएंगे नतीजे चोरी के डर से छत पर चढ़ा दी Scorpio! गोपालगंज में क्रेन से दो मंजिल ऊपर पहुंचाई SUV सड़क बनेगी तो धंसेगी, धंसेगी तो बनेगी: केशव मौर्य इंडोनेशिया में माउंट अनाक क्राकाटाऊ में जोरदार विस्फोट, 50,000 फीट तक पहुंचा राख का गुबार भारत के राष्ट्रपति ने शिक्षकों को राष्ट्रीय पुरस्कार प्रदान किए। Happy Teachers Day 2026: शिक्षक दिवस क्यों मनाया जाता है? जानें इतिहास और महत्व शुभ जन्माष्टमी: भगवान श्रीकृष्ण के जन्मोत्सव पर देशभर में भक्ति और उल्लास

पन्नू की 19 नंवबर वाली धमकी पर बढ़ी खालिस्तान समर्थक WSO की भी टेंशन, कनाडा सरकार को लेना पड़ेगा एक्शन

खालिस्तानी आतंकी गुरपतवंत सिंह पन्नू द्वारा 19 नवंबर को एयर इंडिया में यात्रा करने वाले यात्रियों को दी गई धमकी का मामला केंद्र सरकार द्वारा कनाडा के समक्ष उठाए जाने के बाद वर्ल्ड सिख आर्गेनाइजेशन  (WSO)  ने विमान यात्रियों की सुरक्षा को लेकर चिंता जताई है ।  WSO द्वारा किए गए ट्वीट में कहा गया है कि एक असत्यापित (Unverified) वीडियो में एयर इंडिया के यात्रियों को दी गई धमकी चिंता का विषय है और यात्रियों की सुरक्षा हर हाल में सुनिश्चित की जानी चाहिए ।

सिख फार जस्टिस की तरह  WSO भी खालिस्तान समर्थक विचारधारा का प्रतिनिधित्व करता है और कनाडा की सियासत में इस संगठन का काफी दखल है। हालांकि इस संगठन के सोशल मीडिया अकाउंट भारत में प्रतिबंधित हैं लेकिन इसके बावजूद भारत सरकार और  WSO द्वारा एयर इंडिया के यात्रियों को धमकी का मामला उठाए जाने के बाद अब कनाडा सरकार एयरपोर्ट्स पर सुक्षा व्यवस्था मजबूत करने पर मजबूर होगी।

गौरतलब है कि  पन्नू ने एक बार फिर भारत को धमकी दी है। इस बार पन्नू द्वारा  19 नवंबर को पूूर्व प्रधानमंत्री इंदिरा गांधी के जन्मदिवस पर  एयर इंडिया के विमानों को उड़ाने की धमकी  के बाद एयर इंडिया अलर्ट हो गया है। यात्रियों की सुरक्षा को ध्यान में रखते हुए सभी जरूरी कदम उठाए जा रहे हैं।    पंजाब और दिल्ली के एयरपोर्ट्स से एयर इंडिया के विमान में सफर करने वाले हर यात्री की अतिरिक्त सुरक्षा जांच की जा रही है।

भारत की ब्यूरो ऑफ सिविल एविएशन सिक्योरिटी (BCAS) ने   सोमवार को सख्त आदेश जारी करते हुए विभिन्न प्रतिबंध लगाए है। एक रिपोर्ट के मुताबिक, दिल्ली और पंजाब के एयरपोर्ट्स पर एयर इंडिया के सभी यात्रियों को 2 बार सिक्योरिटी चेकिंग करानी होगी। एयरपोर्ट स्टाफ यात्रियों की विमान में चढ़ने से पहले जांच करेगा, इसके बाद एयर इंडिया का स्टाफ यात्रियों और उनके सामान की दोबारा जांच करेगा।

Comments are closed, but trackbacks and pingbacks are open.