Breaking News in Hindi

पब में ट्रेनी सैन्य अफसरों ने की तोड़फोड़, युवती को हाथ लगाने पर हुआ विवाद, थाने में भी हंगामा

 इंदौर। विजयनगर थाने के पास शनिवार रात ट्रेनी सैन्य अफसरों ने जमकर उत्पात मचाया। विवाद की शुरुआत डांस के दौरान एक युवती को हाथ लगाने से हुई थी। विजयनगर थाने के पुलिसकर्मी पहुंचे, पर स्थिति नहीं संभाल सके।

घटना थाना के समीप मिथ्या पब की है। युवती दोस्तों के साथ पार्टी करने आई थी। इस पब में ट्रेनी अफसर भी पार्टी कर रहे थे। बताते हैं कि ट्रेनी अफसरों ने युवती को हाथ लगाया तो मारपीट शुरू हो गई। युवती के साथियों के साथ आए युवकों ने एक सैन्य अफसर की पिटाई कर दी।
कुछ ही देर में पब में पार्टी कर रहे साथी एकत्र हुए और युवती के साथियों की न सिर्फ पिटाई की बल्कि पब में भी उत्पात मचाया और तोड़फोड़ की। सूचना पर विजय नगर थाने से करीब 20 पुलिसकर्मी आए, लेकिन सैन्य अफसरों के आगे असहाय नज़र आए। काफी देर तक हंगामा हुआ लेकिन कोई बड़ा अफसर नहीं पहुंचा।
कुछ देर बाद युवती की साथी थाने पहुंचे, लेकिन पुलिस ने एफआइआर नहीं लिखी। इस बात पर थाने में हंगामा भी हुआ। विवाद में एक सैन्य अफसर भी घायल हुआ, लेकिन उसने मेडिकल परीक्षण नहीं करवाया। पहचान उजागर होने के डर से सैन्य अफसर एक-दूसरे का नाम भी नहीं ले रहे थे।
युवकों ने शुरुआत में पब में मारपीट की। इसके बाद जैसे तैसे विवाद शांत हुआ, लेकिन करीब 25 युवक बाहर एकत्र हो गए। सभी ने पब से बाहर आए युवक-युवतियों की पुलिस के सामने ही पिटाई की। थाने में एफआइआर भी नहीं लिखी। पिंकेश माहेश्वरी के मुताबिक वे भाभी के जन्मदिन की पार्टी मनाने आए थे। इस दौरान सैन्य अफसरों ने मारपीट की। इसी बीच युवती की चेन गिर गई।

Comments are closed, but trackbacks and pingbacks are open.

ब्रेकिंग
राजस्थान निकाय चुनाव 2026: 9 और 11 सितंबर को मतदान, 14 सितंबर को आएंगे नतीजे चोरी के डर से छत पर चढ़ा दी Scorpio! गोपालगंज में क्रेन से दो मंजिल ऊपर पहुंचाई SUV सड़क बनेगी तो धंसेगी, धंसेगी तो बनेगी: केशव मौर्य इंडोनेशिया में माउंट अनाक क्राकाटाऊ में जोरदार विस्फोट, 50,000 फीट तक पहुंचा राख का गुबार भारत के राष्ट्रपति ने शिक्षकों को राष्ट्रीय पुरस्कार प्रदान किए। Happy Teachers Day 2026: शिक्षक दिवस क्यों मनाया जाता है? जानें इतिहास और महत्व शुभ जन्माष्टमी: भगवान श्रीकृष्ण के जन्मोत्सव पर देशभर में भक्ति और उल्लास Lucknow: महापौर सुषमा खर्कवाल ने सैन्य अधिकारियों संग मनाया रक्षाबंधन Shubhash Chandra Case: 6.5 करोड़ में रफा-दफा हो गया सुभाष चंद्रा का 22 हजार करोड़ का कर्ज, बैंक झेले... भलस्वा डेयरी में बाइक जब्ती के बाद पुलिसकर्मियों पर हमला, मिर्च पाउडर डालकर पीटने का आरोप