Breaking News in Hindi

परिणीति से पहले भी इन एक्ट्रेसेस ने नेताओं को चुना अपना लाइफ पार्टनर, हिट रही जोड़ियां

बॉलीवुड एक्ट्रेस परिणीति चोपड़ा और आप नेता राघव चड्ढा की शादी इस समय खूब सुर्खियां बटोर रही है। कपल की शादी की तस्वीरें सोशल मीडिया पर जमकर वायरल हो रही है। 24 सितंबर को दोनों ने उदयपुर के लीला पैलेस में डेस्टिनेशन वेडिंग की। इस राॅयल शादी में कई बड़ी हस्तियां शामिल हुईं। बता दें कि परिणीति ने बॉलीवुड से दूर एक पॉलिटिशियन को अपना हमसफर बनाया है। लेकिन सिर्फ परिणीति ही नहीं, ऐसी कई एक्ट्रेसेस हैं, जिन्होंने अपने लाइफ पार्टनर के रूप में एक नेता को चुना है। इनकी मैरिड लाइफ भी काफी अच्छी चल रही है और जोड़ियां भी हिट हैं। हालांकि, अब ये एक्ट्रेसेस फिल्मी दुनिया से दूर हैं।

स्वरा भास्कर

बॉलीवुड एक्ट्रेस स्वरा भास्कर ने इस साल की शुरुआत में एक नेता से शादी की। एक्ट्रेस ने समाजवादी पार्टी के युवा नेता फहाद अहमद के साथ निकाह किया। वहीं, कुछ समय पहले ही स्वरा ने अपनी प्रेग्नेंसी अनाउंस की है। जल्द ही एक्ट्रेस मां बनने वाली हैं। स्वरा अपनी प्रेग्नेंसी को काफी एंजाॅय कर रही हैं।

आयशा टाकिया

सलमान खान के साथ काम कर चुकीं एक्ट्रेस आयशा टाकिया पिछले काफी समय से फिल्मी दुनिया से दूर हैं। एक्ट्रेस ने साल 2009 में महाराष्ट्र के समाजवादी पार्टी के नेता फरहान आजमी के साथ शादी की थी। आयशा टार्जन द वंडर कार, वॉन्डेट और सोचा ना था जैसी फिल्मों में काम कर चुकी हैं।

नवनीत कौर

परिणीति चोपड़ा से पहले तेलुगु इंडस्ट्री की पॉपुलर एक्ट्रेस नवनीत कौर ने भी नेता से शादी की है। उन्होंने साल 2011 में महाराष्ट्र के नेता रवि राणा के साथ शादी की। शादी के बाद नवनीत ने एक्टिंग छोड़, राजनीति ज्वाइन की। अब नवनीत भी अमरावती से सांसद हैं।

राधिका कुमारस्वामी

राधिका कुमारस्वामी एक कन्नड़ एक्ट्रेस हैं। उन्होंने अपनी अदाकारी से खूब फेम कमाई। राधिका ने भी एक पॉलिटिशियन के साथ शादी की। साल 2006 में उन्होंने कर्नाटक के पूर्व मुख्यमंत्री एचडी कुमारस्वामी के साथ शादी की।

Comments are closed, but trackbacks and pingbacks are open.

ब्रेकिंग
PM मोदी का 76वां जन्मदिन आज, बोले आशीर्वाद सेवा का संकल्प मजबूत करता है BRICS Summit 2026: भारत के लिए कितना अहम है यह शिखर सम्मेलन? जानिए समूह से जुड़ी जरूरी बातें आंगनवाड़ी कार्यकर्ताओं का मानदेय ₹8,000 से बढ़कर ₹12,000 प्रतिमाह: UP सरकार का बड़ा ऐलान राजस्थान निकाय चुनाव 2026: 9 और 11 सितंबर को मतदान, 14 सितंबर को आएंगे नतीजे चोरी के डर से छत पर चढ़ा दी Scorpio! गोपालगंज में क्रेन से दो मंजिल ऊपर पहुंचाई SUV सड़क बनेगी तो धंसेगी, धंसेगी तो बनेगी: केशव मौर्य इंडोनेशिया में माउंट अनाक क्राकाटाऊ में जोरदार विस्फोट, 50,000 फीट तक पहुंचा राख का गुबार भारत के राष्ट्रपति ने शिक्षकों को राष्ट्रीय पुरस्कार प्रदान किए। Happy Teachers Day 2026: शिक्षक दिवस क्यों मनाया जाता है? जानें इतिहास और महत्व शुभ जन्माष्टमी: भगवान श्रीकृष्ण के जन्मोत्सव पर देशभर में भक्ति और उल्लास