Breaking News in Hindi

परीक्षा पे चर्चा के लिए रिकॉर्ड एक करोड़ पंजीकरण, 29 जनवरी को होगा कार्यक्रम

नई दिल्ली। एक करोड़ से अधिक छात्रों, अभिभावकों और शिक्षकों ने MyGov पोर्टल पर परीक्षा पे चर्चा 2024 के 7वें संस्करण के लिए रजिस्ट्रेशन कराया है। पंजीकरण प्रक्रिया 11 दिसंबर, 2023 को शुरू हुई थी। इसके आवेदन करने की अंतिम तिथि 12 जनवरी, 2024 है।

शिक्षा मंत्रालय की एक आधिकारिक विज्ञप्ति में कहा गया कि यह देशभर के छात्रों के बीच व्यापक उत्साह को दर्शाता है। इस विशिष्ट कार्यक्रम में भाग लेने और प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के साथ बातचीत करने के लिए उत्सुक है। पीएम ने इस इंटरैक्टिव कार्यक्रम की संकल्पना की। जिसमें छात्र, पेरेंट्स, टीचर्स और विदेशों से भी एग्जाम और स्कूल के बाद के जीवन से संबंधित चिंताओं पर चर्चा करने के लिए उनसे बातचीत करते हैं।

29 जनवरी को परीक्षा पे चर्चा कार्यक्रम

यह आयोजन शिक्षा मंत्रालय के स्कूली शिक्षा एवं साक्षरता विभाग द्वारा पिछले 6 सालों से सफलतापूर्वक आयोजित किया जा रहा है। इस साल कार्यक्रम 29 जनवरी को सुबह 11 बजे से भारत मंडपम, नई दिल्ली में टाउन-हॉल में आयोजित किया जाएगा। कार्यक्रम में करीब चार हजार प्रतिभागी प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी से बातचीत करेंगे।

ऑनलाइन कर सकते हैं पंजीकरण

परीक्षा पे चर्चा कार्यक्रम में प्रत्येक राज्य और केंद्र शासित प्रदेश के दो छात्रों, एक शिक्षक, एक कला उत्सव और वीर गाथा प्रतियोगिता के मुख्य विजेताओं को विशेष अतिथि के रूप में आमंत्रित किया जा सकता है। प्रतियोगिता में भाग लेने के लिए ऑनलाइन एमसीक्यू MyGov पोर्टल पर लाइव है।

Comments are closed, but trackbacks and pingbacks are open.

ब्रेकिंग
आंगनवाड़ी कार्यकर्ताओं का मानदेय ₹8,000 से बढ़कर ₹12,000 प्रतिमाह: UP सरकार का बड़ा ऐलान राजस्थान निकाय चुनाव 2026: 9 और 11 सितंबर को मतदान, 14 सितंबर को आएंगे नतीजे चोरी के डर से छत पर चढ़ा दी Scorpio! गोपालगंज में क्रेन से दो मंजिल ऊपर पहुंचाई SUV सड़क बनेगी तो धंसेगी, धंसेगी तो बनेगी: केशव मौर्य इंडोनेशिया में माउंट अनाक क्राकाटाऊ में जोरदार विस्फोट, 50,000 फीट तक पहुंचा राख का गुबार भारत के राष्ट्रपति ने शिक्षकों को राष्ट्रीय पुरस्कार प्रदान किए। Happy Teachers Day 2026: शिक्षक दिवस क्यों मनाया जाता है? जानें इतिहास और महत्व शुभ जन्माष्टमी: भगवान श्रीकृष्ण के जन्मोत्सव पर देशभर में भक्ति और उल्लास Lucknow: महापौर सुषमा खर्कवाल ने सैन्य अधिकारियों संग मनाया रक्षाबंधन Shubhash Chandra Case: 6.5 करोड़ में रफा-दफा हो गया सुभाष चंद्रा का 22 हजार करोड़ का कर्ज, बैंक झेले...