Breaking News in Hindi

परेशानियों से घिरे महाभारत के श्रीकृष्ण, पत्नी पर लगाए ऐसे आरोप, कर दिया केस दर्ज

भोपाल। बीआर चोपड़ा की महाभारत में श्रीकृष्ण का किरदार निभाने वाले एक्टर नीतीश भारद्वाज की इन दिनों काफी तकलीफ में है। लोगों को उद्देश्य देने वाले कृष्ण के निजी जीवन में इन दिनों गृह युद्ध छिड़ा हुआ है। लेकिन अब ये गृह युद्ध थाने तक पहुंच गया है। बता दें धारावाहिक महाभारत में भगवान श्रीकृष्ण का किरदार निभाने वाले नीतीश भारद्वाज ने अपनी ही पत्नी के खिलाफ भोपाल पुलिस कमिश्नर हरिनारायण चारी मिश्र से शिकायत की है।

बता दें कि धारावाहिक महाभारत में भगवान श्रीकृष्ण का किरदार निभाने वाले नीतीश भारद्वाज ने अपनी ही पत्नी के खिलाफ भोपाल पुलिस कमिश्नर हरिनारायण चारी मिश्र से शिकायत की है। पुलिस आयुक्त को दिए शिकायती आवेदन में उन्होंने अपनी पत्नी स्मिता भारद्वाज पर मानसिक प्रताड़ना का आरोप लगाया है।

हालांकि, शिकायती आवेदन पर कार्यवाही करते हुए भोपाल पुलिस कमिश्नर हरिनारायण चारी मिश्र ने पूरे मामले की जांच वरिष्ठ महिला पुलिस अधिकारी को सौंपने की बात कही है। आपको बता दें कि नीतीश भारद्वाज की पत्नी स्मिता भारद्वाज एमपी कैडर की आईएएस अधिकारी हैं। जो वर्तमान में राज्य मानव अधिकार आयोग में पदस्थ हैं।

बता दें कि, स्मिता भारद्वाज वर्तमान में भोपाल में राज्य मानव अधिकार आयोग भोपाल में पदस्थ है, उन्होंने अपने क्रूरतापूर्ण व्यवहार के कारण नीतिश भारद्वाज को मानसिक और शारीरिक रूप से त्रस्त किया हुआ है और पिछले कुछ सालों से उन्होंने नीतिश भारद्वाज को अपनी बेटियों से मिलने से और उनके साथ समय बिताने पर पूरी तरह से पाबंदी लगा दी है। नीतिश भारद्वाज अपनी बेटियों से न मिल सके इसलिए बार-बार बेटियों के स्कूल बदल कर उनके अकादमिक भविष्य और उनके जीवन को भी पूरी तरह असंतुलित और विपरीत रूप से त्रस्त कर दिया है।

Comments are closed, but trackbacks and pingbacks are open.

ब्रेकिंग
भारत के राष्ट्रपति ने शिक्षकों को राष्ट्रीय पुरस्कार प्रदान किए। Happy Teachers Day 2026: शिक्षक दिवस क्यों मनाया जाता है? जानें इतिहास और महत्व शुभ जन्माष्टमी: भगवान श्रीकृष्ण के जन्मोत्सव पर देशभर में भक्ति और उल्लास Lucknow: महापौर सुषमा खर्कवाल ने सैन्य अधिकारियों संग मनाया रक्षाबंधन Shubhash Chandra Case: 6.5 करोड़ में रफा-दफा हो गया सुभाष चंद्रा का 22 हजार करोड़ का कर्ज, बैंक झेले... भलस्वा डेयरी में बाइक जब्ती के बाद पुलिसकर्मियों पर हमला, मिर्च पाउडर डालकर पीटने का आरोप चीनी के दाम बढ़ने की मुख्य वजह क्या है ? लोअर बर्थ के नीचे सामान पर किसका हक? योगी आदित्यनाथ सरकार ने 52 प्रमुख नेताओं को दी बुलेटप्रूफ जैकेट, कीमत 10 लाख रुपए.... सीएम योगी के साथ जापानी Gen-Z's....