Breaking News in Hindi

पश्चिमी विक्षोभ के असर से बदलेगा मौसम का मिजाज, 15 अक्टूबर के बाद असर दिखाएगी ठंड

भोपाल। मध्य प्रदेश के 95 फीसदी से अधिक क्षेत्र से मानसून विदा हो गया है। रविवार को पूर्वी मध्य प्रदेश के कुछ और जिलों से मानसून ने रवानगी ली। इसी के साथ मौसम विभाग ने अनुमान जताया है कि अब प्रदेश में कहीं भी मानसूनी वर्षा के कोई आसार नजर नहीं आ रहे। रविवार को भी प्रदेश की सभी जिलों का मौसम शुष्क बना रहा। लेकिन यह मौसम ज्यादा दिन तक टिकने वाला नहीं है। आज से एक नया पश्चिमी विक्षोभ सक्रिय हो रहा है। इसके असर से प्रदेश में कहीं-कहीं बादल छाए रह सकते हैं। कहीं बूंदाबांदी के आसार भी हैं। वहीं 15 अक्टूबर के बाद ठंड का असर दिखाई देने का अनुमान है।

दिन में खिल रही अच्छी धूप

आसमान से बादल छंटते ही प्रदेश के सभी जिलों के अधिकतम तापमान में तेजी से बढ़त देखने को मिल रही है। रविवार को सभी जिलों का अधिकतम तापमान 30 डिग्री सेल्सियस के ऊपर पहुंच गया। ग्वालियर में सर्वाधिक अधिकतम तापमान 36.8 डिग्री सेल्सियस रिकॉर्ड हुआ। छतरपुर जिले के खजुराहो में 36.4, सतना में 36, जबलपुर में 34.8, सागर में 35.6, सतना में 36, गुना में 36 और भोपाल जिले में 35.2 डिग्री सेल्सियस अधिकतम तापमान पहुंच गया।

भोपाल में गर्मी ने किया बेचैन

भोपाल में लगातार कुछ दिनों से अधिकतम तापमान में वृद्धि होने से लोगों को भारी गर्मी का सामना करना पड़ रहा है। कई सालों बाद ऐसा हुआ है कि इस सीजन में अक्टूबर की शुरुआत में ही भोपाल का अधिकतम तापमान 35 डिग्री सेल्सियस के पार पहुंचा है।

न्यूनतम तापमान में भी उछाल

अधिकतम तापमान के साथ साथ ही न्यूनतम तापमान में भी बढ़त दिखाई दे रही है। प्रदेश के कई जिलों का न्यूनतम तापमान इस समय गिर जाना चाहिए था, लेकिन बजाय इसके तापमान में बढ़त देखी जा रही है। जबलपुर में न्यूनतम तापमान 30 डिग्री सेल्सियस तक रिकार्ड हुआ। टीकमगढ़ में 23, भोपाल में 19.8 डिग्री सेल्सियस तापमान रिकार्ड हुआ। इस कारण लोगों को रात में भी बेचैनी का एहसास हुआ।

आज से बदल सकता है मौसम

मौसम विभाग ने सोमवार को भी पूरे मध्य प्रदेश का मौसम शुष्क बने रहने का अनुमान जताया है। हालांकि उत्तर भारतीय राज्यों में पश्चिमी विक्षोभ सक्रिय होने के कारण वहां से नमी मध्य प्रदेश की ओर आएगी, इस कारण प्रदेश में कहीं-कहीं छिटपुट बूंदाबांदी हो सकती है। इस दौरान दिन और रात के तापमान में गिरावट होने का भी अनुमान है। मौसम वैज्ञानिकों के अनुसार इस दौरान भोपाल, इंदौर, उज्जैन सहित आसपास के जिलों में रात के तापमान में 2 से 3 डिग्री सेल्सियस की बढ़त हो सकती है। वहीं, 15 अक्टूबर के बाद मलाजखंड, पचमढ़ी, नौगांव सहित कई शहरों में रात का तापमान गिरकर 10 डिग्री सेल्सियस तक भी पहुंच सकता है।

Comments are closed, but trackbacks and pingbacks are open.

ब्रेकिंग
इंडोनेशिया में माउंट अनाक क्राकाटाऊ में जोरदार विस्फोट, 50,000 फीट तक पहुंचा राख का गुबार भारत के राष्ट्रपति ने शिक्षकों को राष्ट्रीय पुरस्कार प्रदान किए। Happy Teachers Day 2026: शिक्षक दिवस क्यों मनाया जाता है? जानें इतिहास और महत्व शुभ जन्माष्टमी: भगवान श्रीकृष्ण के जन्मोत्सव पर देशभर में भक्ति और उल्लास Lucknow: महापौर सुषमा खर्कवाल ने सैन्य अधिकारियों संग मनाया रक्षाबंधन Shubhash Chandra Case: 6.5 करोड़ में रफा-दफा हो गया सुभाष चंद्रा का 22 हजार करोड़ का कर्ज, बैंक झेले... भलस्वा डेयरी में बाइक जब्ती के बाद पुलिसकर्मियों पर हमला, मिर्च पाउडर डालकर पीटने का आरोप चीनी के दाम बढ़ने की मुख्य वजह क्या है ? लोअर बर्थ के नीचे सामान पर किसका हक? योगी आदित्यनाथ सरकार ने 52 प्रमुख नेताओं को दी बुलेटप्रूफ जैकेट, कीमत 10 लाख रुपए....