Breaking News in Hindi
ब्रेकिंग
UP में दोपह‍िया वाहनों के ल‍िए न‍ियमों में बड़ा बदलाव, 3 महीने के लिए लाइसेंस भी हो सकता है सस्‍पेंड... लालू ने कह दी दिल की बात, अब क्या करेंगे तेजस्वी, तेज प्रताप की घर वापसी फाइनल? UP राजधानी लखनऊ के शहीद पथ पर ट्रैफिक रोके बिना ग्रीन कॉरिडोर बनेगा, किसान पथ तक होना है निर्माण। बांदा परिवहन विभाग में फिटनेस का खेल! पहलगाम आतंकी हमले के बाद भारत के फैसले अंतरराष्ट्रीय महिला दिवस पर डब्ल्यूओएस ने किया शक्ति उत्सव आयोज। विधान परिषद के बजट सत्र 2025-26 के अंतर्गत बजट लाईव। भारतीय नौसेना का जहाज कुठार श्रीलंका के कोलंबो पहुंचा। कृषि भारतीय अर्थव्यवस्था की रीढ़ है और किसान प्राण, केंद्रीय कृषि मंत्री। इलेक्ट्रॉनिक्स इंडस्ट्री से संरक्षणवाद को छोड़कर उपभोक्ता हितों को प्राथमिकता देने का आग्रह किया,पीय...

पहले कबूल… कबूल… कबूल… और उसके महज 5 घंटे में तलाक, जानिए क्या है पूरा मामला?

त्तर प्रदेश के बुलंदशहर जिले में एक ऐसा मामला सामने आया है, जिसके बारे में जानकर आप हैरान रह जाएंगे। जहां पहले कबूल… कबूल… कबूल… और उसके महज 5 घंटे में तलाक… तलाक… तलाक…। जी हां ताजा मामला उत्तर प्रदेश के बुलंदशहर जिले से सामने आया है, जहां बुलंदशहर के औरंगाबाद में शादी-ए-खाना-आबादी में हुई महज मामूली सी बात तलाक का सबब बन गई।

दादी को कुर्सी से उठाया, निकाह के बाद तलाक
सूत्रों से मिली जानकारी के मुताबिक, औरंगाबाद निवासी युवती का दिल्ली के सीलमपुर निवासी युवक से 27 जनवरी को निकाह होना मुकर्रर हुआ था। तय समय पर बारात वधु पक्ष की दहलीज पर पहुंची, गर्मजोशी से सारी रस्में निभाई गईं और बारातियों के भोजन के बाद काज़ी ने दूल्हा-दुल्हन का निकाह भी पढ़ाया। मगर निकाह पढ़ाने के कुछ घंटों के बाद ही शादी की खुशियां उस वक्त रंज में तब्दील हो गईं जब दूल्हे ने हाथों पर मेहंदी लगाए बैठी दुल्हन को एक मामूली सी बात पर तलाक दे दिया।

घरातियों ने पूरी बारात को बनाया बंधक
बताया जा रहा है कि बारात में दूल्हे के साथ आई उसकी दादी से वधु पक्ष के किसी व्यक्ति ने कुछ देर के लिए वह कुर्सी मांग ली जिसपर वो बैठी हुई थी। इसी बात को लेकर हंगामा इतना बढ़ गया कि शादी के कुछ ही घंटों में तलाक की नौबत आ गई। बताया गया है कि दादी से कुर्सी मांगने को वर पक्ष के लोगों ने घोर अपमान माना जबकि इसी बात से खफ़ा होकर दूल्हे ने शादी तोड़ दी। वहीं, जब वधु पक्ष को इसकी जानकारी हुई तो उन्होंने मैरिज होम में अंदर से ताला जड़ते हुए दूल्हे समेत बारातियों को बंधक बना लिया, हालांकि की दूल्हे पक्ष द्वारा शादी में हुए खर्च अदा करने की बात पर दोनों पक्षों में सहमति बनी और तलाक के बाद बारात वापस दिल्ली लौट सकी।

Comments are closed, but trackbacks and pingbacks are open.