Breaking News in Hindi
ब्रेकिंग
भारत के राष्ट्रपति ने शिक्षकों को राष्ट्रीय पुरस्कार प्रदान किए। Happy Teachers Day 2026: शिक्षक दिवस क्यों मनाया जाता है? जानें इतिहास और महत्व शुभ जन्माष्टमी: भगवान श्रीकृष्ण के जन्मोत्सव पर देशभर में भक्ति और उल्लास Lucknow: महापौर सुषमा खर्कवाल ने सैन्य अधिकारियों संग मनाया रक्षाबंधन Shubhash Chandra Case: 6.5 करोड़ में रफा-दफा हो गया सुभाष चंद्रा का 22 हजार करोड़ का कर्ज, बैंक झेले... भलस्वा डेयरी में बाइक जब्ती के बाद पुलिसकर्मियों पर हमला, मिर्च पाउडर डालकर पीटने का आरोप चीनी के दाम बढ़ने की मुख्य वजह क्या है ? लोअर बर्थ के नीचे सामान पर किसका हक? योगी आदित्यनाथ सरकार ने 52 प्रमुख नेताओं को दी बुलेटप्रूफ जैकेट, कीमत 10 लाख रुपए.... सीएम योगी के साथ जापानी Gen-Z's....

पहले पाकिस्तान ने उड़ाया था मजाक अब लाइव दिखाएगा चंद्रयान-3 की लैंडिंग

इस्लामाबाद: चंद्रयान-3 (Chandrayaan-3) का लैंडर मॉड्यूल बुधवार यानी आज शाम 6:04 बजे चंद्रमा की सतह पर लैंड करेगा। चंद्रयान-3 पर भारत समेत दुनिया भर की नजर है। सभी को उस छण का इंतजार है. जब विक्रम लैंडर चांद की सतह पर सॉफ्ट लैंडिंग (Soft Landing) करेगा। पाकिस्तान (Pakistan) भी भारत के इस मिशन पर नजर बनाए हुए है। चंद्रयान-2 मिशन की आलोचना करने वाले पाकिस्तान के पूर्व मंत्री फवाद हुसैन चौधरी ने इसरो के चंद्रयान-3 की प्रशंसा की है।

पाकिस्तान में Live प्रसारण

फवाद हुसैन ने इसे “मानव जाति के लिए एक ऐतिहासिक क्षण” बताया है। पाकिस्तान के पूर्व विज्ञान और प्रौद्योगिकी मंत्री ने अपने देश में बुधवार शाम को चंद्रयान की चंद्रमा पर लैंडिंग को Live दिखाने के लिए कहा है।

पाक के पूर्व मंत्री ने दी बधाई

हुसैन ने मंगलवार को बधाई देते हुए एक्स (Twitter) पर लिखा, “पाक मीडिया को कल शाम 6:15 बजे चंद्रयान की चंद्रमा पर लैंडिंग को लाइव दिखाना चाहिए। मानव जाति के लिए ऐतिहासिक क्षण, विशेष रूप से भारत के लोगों, वैज्ञानिकों और अंतरिक्ष समुदाय के लिए।”

चंद्रयान -2 मिशन को बताया था फिजूल

हुसैन ने भारत के पिछले मून मिशन की आलोचना की थी। 2019 में इसरो के विक्रम लैंडर से संपर्क टूटने के बाद फवाद ने हैशटैग “इंडिया फेल्ड” लिखते हुए सरकार द्वारा चंद्रयान -2 मिशन पर 900 करोड़ रुपये खर्च पर सवाल उठाया था और कहा था कि किसी अज्ञात क्षेत्र में उद्यम करना नासमझी थी।

चंद्रयान-3 मिशन

अब तक अमेरिका, रूस और चीन ही चंद्रमा पर सफलतापूर्वक अपने यान पहुंच सकते हैं। भारत ने 14 जुलाई को सतीश धवन अंतरिक्ष केंद्र से चंद्रयान-3 चांद के लिए रवाना किया था। विक्रम लैंडर की सॉफ्ट लैंडिंग होती है तो चंद्रमा के दक्षिणी ध्रुव पर उतरने वाला भारत विश्व का एकमात्र देश होगा। वैज्ञानिकों ने विक्रम लैंडर के 14 दिन तक सक्रिय रहने की उम्मीद जताई है।

मिशन का उद्देश्य चंद्रमा के दक्षिणी ध्रुवीय क्षेत्र, पानी की बर्फ या जमे हुए पानी वाला क्षेत्र है, जो भविष्य के चंद्रमा मिशन या अधिक स्थायी चंद्रमा कॉलोनी के लिए ऑक्सीजन, ईंधन और पानी का स्रोत हो सकता है।

Comments are closed, but trackbacks and pingbacks are open.