Breaking News in Hindi

पहले बेटा-बेटी को फांसी पर लटकाया, बाद में खुद ने भी की आत्महत्या, प्रताड़ना से तंग आकर उठाया कदम

 मंदसौर। शामगढ़ थाना अंर्तगत ग्राम रुंडी में एक पिता ने दो बच्चों के साथ फांसी पर लटक कर आत्महत्या कर ली। मृतक ने एक सुसाइड नोट भी छोड़ा है जिसमे गांव के राजू बंजारा व अन्य द्वारा पत्नी के साथ अभद्र व्यवहार करने का जिक्र है और तीन-चार माह से परेशान करने का जिक्र भी है। गरोठ एएसपी सहित पुलिस अधिकारी मौके पर है।

शामगढ़ थाना अंर्तगत चंदवासा चौकी के ग्राम रुंडी निवासी प्रकाश बंजारा मोटरसाईकल पर घूमकर कंबल बेचता है। वह दक्षिण भारत के राज्यों सहित महाराष्ट्र में जाते रहते थे। रविवार रात को भी वह कंबल बेचकर आया था और सोमवार को आत्महत्या कर ली।
मृतक ने पहले अपनी पुत्री सुमन व पुत्र आकाश को पेड़ पर फांसी के फंदे पर लटकाया और बाद में खुद ने भी आत्महत्या कर ली। मौके से सुसाइड नोट भी मिला है। गरोठ एएसपी, गरोठ एसडीओपी, थाना प्रभारी मौके पर पहुंचे। सुसाइड नोट में मृतक ने गांव के ही राजू बंजारा और उसके परिवार पर आरोप लगाया है कि उसने मेरी पत्नी के साथ अभद्रता की थी और कपड़े फाड़ दिए थे लेकिन पुलिस ने कोई कार्रवाई नहीं की। राजू कहता है कि मेरे पास पैसे हैं मैं पैसे से पुलिस को खरीद लूंगा। इसके अलावा लगातार राजू द्वारा प्रताड़ित करने का जिक्र है।

Comments are closed, but trackbacks and pingbacks are open.

ब्रेकिंग
UP में दोपह‍िया वाहनों के ल‍िए न‍ियमों में बड़ा बदलाव, 3 महीने के लिए लाइसेंस भी हो सकता है सस्‍पेंड... लालू ने कह दी दिल की बात, अब क्या करेंगे तेजस्वी, तेज प्रताप की घर वापसी फाइनल? UP राजधानी लखनऊ के शहीद पथ पर ट्रैफिक रोके बिना ग्रीन कॉरिडोर बनेगा, किसान पथ तक होना है निर्माण। बांदा परिवहन विभाग में फिटनेस का खेल! पहलगाम आतंकी हमले के बाद भारत के फैसले अंतरराष्ट्रीय महिला दिवस पर डब्ल्यूओएस ने किया शक्ति उत्सव आयोज। विधान परिषद के बजट सत्र 2025-26 के अंतर्गत बजट लाईव। भारतीय नौसेना का जहाज कुठार श्रीलंका के कोलंबो पहुंचा। कृषि भारतीय अर्थव्यवस्था की रीढ़ है और किसान प्राण, केंद्रीय कृषि मंत्री। इलेक्ट्रॉनिक्स इंडस्ट्री से संरक्षणवाद को छोड़कर उपभोक्ता हितों को प्राथमिकता देने का आग्रह किया,पीय...