Breaking News in Hindi
ब्रेकिंग
PM मोदी का 76वां जन्मदिन आज, बोले आशीर्वाद सेवा का संकल्प मजबूत करता है BRICS Summit 2026: भारत के लिए कितना अहम है यह शिखर सम्मेलन? जानिए समूह से जुड़ी जरूरी बातें आंगनवाड़ी कार्यकर्ताओं का मानदेय ₹8,000 से बढ़कर ₹12,000 प्रतिमाह: UP सरकार का बड़ा ऐलान राजस्थान निकाय चुनाव 2026: 9 और 11 सितंबर को मतदान, 14 सितंबर को आएंगे नतीजे चोरी के डर से छत पर चढ़ा दी Scorpio! गोपालगंज में क्रेन से दो मंजिल ऊपर पहुंचाई SUV सड़क बनेगी तो धंसेगी, धंसेगी तो बनेगी: केशव मौर्य इंडोनेशिया में माउंट अनाक क्राकाटाऊ में जोरदार विस्फोट, 50,000 फीट तक पहुंचा राख का गुबार भारत के राष्ट्रपति ने शिक्षकों को राष्ट्रीय पुरस्कार प्रदान किए। Happy Teachers Day 2026: शिक्षक दिवस क्यों मनाया जाता है? जानें इतिहास और महत्व शुभ जन्माष्टमी: भगवान श्रीकृष्ण के जन्मोत्सव पर देशभर में भक्ति और उल्लास

मंत्रिमंडल के सदस्य सपत्नीक अयोध्या जा रहे, बस में गूंजे जय श्रीराम के जयकारे

 भोपाल। सोमवार को मध्य प्रदेश मंत्रिमंडल के सभी सदस्य सपत्नीक अयोध्या धाम में भगवान श्रीराम का दर्शन करने जा रहे हैं। वे भोपाल के राजा भोज एयर पोर्ट से विशेष व‍िमान से रवाना होंगे। सदस्‍य भोपाल एयरपोर्ट रवाना हो गए। इस दौरान बस में सीएम डॉ मोहन यादव ने जय श्री महाकाल और जय श्री राम के नारे लगाए। जयकारे रास्‍ते भर गूंजते रहे।

अयोध्‍या रवाना होने से पहले मप्र के सीएम डॉ मोहन यादव ने कहा कि आज का दिन हमारे लिए विशेष है। हम सबका सौभाग्य है कि 500 साल की प्रतीक्षा के बाद भगवान श्रीराम की प्राण प्रतिष्ठा पूर्ण हुई और आज हमें अयोध्या धाम जाकर भव्य मंदिर में भगवान श्री रामलला के दर्शन करने का अवसर मिल रहा है।

दोपहर 1.45 बजे एयरपोर्ट भोपाल से एयरपोर्ट अयोध्या (उप्र.) पहुंचेगे मंत्रि परिषद के सदस्य। इसके बाद करेंगे श्रीराम लला के दर्शन। केब‍िनेट के सभी सदस्‍य शाम 06.25 बजे एयरपोर्ट अयोध्या से एयरपोर्ट भोपाल के लि‍ए रवाना होंगे ।

Comments are closed, but trackbacks and pingbacks are open.