Breaking News in Hindi

पांढुर्णा में दो बाइक में हुई भीषण भिड़ंत, तीन लोगों की मौके पर ही दर्दनाक मौत..

मध्य प्रदेश के पांढुर्णा के ग्राम गोरलिखापा के पास दो बाइक में भीषण भिड़ंत हो गई, घटना बुधवार दोपहर की बताई जा रही है, इस हादसे में 3 लोगों की घटना स्थल पर ही मौत हो गईं है, प्राप्त जानकारी के अनुसार पांढुर्णा के ग्राम देवनाला से सुनील कुंभरे अपने दो बच्चों के साथ घर जा रहा था।  तभी गोरलिखापा के पास सामने से आ रही तेज रफ़्तार बाइक चालाक की सुनील की मोटरसाइकिल से भिड़ंत हो गई, यह भिड़ंत इतनी जोरदार थी की 3 व्यक्ती ने घटना स्थल पर ही दम तोड़ दिया।

108 एंबुलेंस की मदद से घायल बच्चों को पांढुर्णा सिवील अस्पताल लाया गया। जहां डाक्टरों की टीम ने दोनों बच्चों का प्राथमिक उपचार कर गंभीर रूप से घायल बालक ,बालिका को नागपुर रेफर कर दिया, इस भीषण सड़क दुर्घटना में सुनील कुंभरे की घटना स्थल पर मौत हो गई, जो की घायल बालक ऋषभ कुंभरे  और बालिका मीठी कुंभरे के पिता हैं, वहीं दुसरे बाइक सवार जो देवनाला से पांढुर्णा आ रहे थे, सूरज पिता सीताराम उईके 21 वर्ष ,सुंदर लाल पिता छतर टेडाम की घटना स्थल पर मृत्यु हो गई है।

डॉक्टर मिलिंद से मिली जानकारी के अनुसार गंभीर घायल दोनों बच्चों को प्राथमिक उपचार के बाद सुरक्षा की दृष्टि से नागपुर मेडिकल कॉलेज रेफर किया गया है, नंदनवाड़ी पुलिस घटना की जांच कर रही है। पुलिस द्वारा मर्ग कायम कर आगे की कार्रवाई की जा रही है। वहीं तीनों मृतकों का पीएम के बाद शव घर वालों को सौंप दिया जाएगा।

Comments are closed, but trackbacks and pingbacks are open.

ब्रेकिंग
UP में दोपह‍िया वाहनों के ल‍िए न‍ियमों में बड़ा बदलाव, 3 महीने के लिए लाइसेंस भी हो सकता है सस्‍पेंड... लालू ने कह दी दिल की बात, अब क्या करेंगे तेजस्वी, तेज प्रताप की घर वापसी फाइनल? UP राजधानी लखनऊ के शहीद पथ पर ट्रैफिक रोके बिना ग्रीन कॉरिडोर बनेगा, किसान पथ तक होना है निर्माण। बांदा परिवहन विभाग में फिटनेस का खेल! पहलगाम आतंकी हमले के बाद भारत के फैसले अंतरराष्ट्रीय महिला दिवस पर डब्ल्यूओएस ने किया शक्ति उत्सव आयोज। विधान परिषद के बजट सत्र 2025-26 के अंतर्गत बजट लाईव। भारतीय नौसेना का जहाज कुठार श्रीलंका के कोलंबो पहुंचा। कृषि भारतीय अर्थव्यवस्था की रीढ़ है और किसान प्राण, केंद्रीय कृषि मंत्री। इलेक्ट्रॉनिक्स इंडस्ट्री से संरक्षणवाद को छोड़कर उपभोक्ता हितों को प्राथमिकता देने का आग्रह किया,पीय...