Breaking News in Hindi
ब्रेकिंग
PM मोदी का 76वां जन्मदिन आज, बोले आशीर्वाद सेवा का संकल्प मजबूत करता है BRICS Summit 2026: भारत के लिए कितना अहम है यह शिखर सम्मेलन? जानिए समूह से जुड़ी जरूरी बातें आंगनवाड़ी कार्यकर्ताओं का मानदेय ₹8,000 से बढ़कर ₹12,000 प्रतिमाह: UP सरकार का बड़ा ऐलान राजस्थान निकाय चुनाव 2026: 9 और 11 सितंबर को मतदान, 14 सितंबर को आएंगे नतीजे चोरी के डर से छत पर चढ़ा दी Scorpio! गोपालगंज में क्रेन से दो मंजिल ऊपर पहुंचाई SUV सड़क बनेगी तो धंसेगी, धंसेगी तो बनेगी: केशव मौर्य इंडोनेशिया में माउंट अनाक क्राकाटाऊ में जोरदार विस्फोट, 50,000 फीट तक पहुंचा राख का गुबार भारत के राष्ट्रपति ने शिक्षकों को राष्ट्रीय पुरस्कार प्रदान किए। Happy Teachers Day 2026: शिक्षक दिवस क्यों मनाया जाता है? जानें इतिहास और महत्व शुभ जन्माष्टमी: भगवान श्रीकृष्ण के जन्मोत्सव पर देशभर में भक्ति और उल्लास

पाकिस्तान के पास परमाणु बम है तो हमारे पास नरेंद्र मोदी, मणिशंकर के बयान पर बोले तेजस्वी सूर्या

लोकसभा चुनावी प्रचार-प्रसार करने के लिए भारतीय जनता युवा मोर्चा के राष्ट्रीय अध्यक्ष सांसद तेजस्वी सूर्या उत्तर प्रदेश पहुंचे हैं, यूपी में वह दो दिवसीय दौरे पर हैं. तेजस्वी सूर्या को बीजेपी का तेजतर्रार नेता माना जाता है. उत्तर प्रदेश में दौरे के बीच उन्होंने इस दौरान उन्होंने कांग्रेस नेता मणिशंकर अय्यर के हाल में दिए गए बयान पर टिप्पणी दी है.

यूपी में चुनावी प्रचार के लिए आए तेजस्वी सूर्या ने टीवी ९ के साथ एक्सक्लूसिव बातचीत के दौरान मणिशंकर अय्यर पर निशाना के बयान पर पलटवार करते हुए दिखे दरअसल, कुछ समय पहले से मणिशंकर अय्यर का एक वीडियो काफी वायरल हो रहा है, जिसमें मणिशंकर अय्यर ने अपने एक इंटरव्यू में कहा था कि भारत को पाकिस्तान की इज्जत करनी चाहिए क्योंकि पड़ोसी मुल्क के पास परमाणु बम है. आगे उन्होंने कहा कि अगर भारत ने पाकिस्तान को सम्मान नहीं दिया तो वे हमारे खिलाफ परमाणु बम का इस्तेमाल करने के बारे में सोच सकते हैं. पाकिस्तान को ठुकराना सही नहीं है. अय्यर इस पूरे इंटरव्यू में पाकिस्तान की तरफदारी करते नजर दिखे हैं.

पाकिस्तान के पास बम तो भारत के पास मोदी हैं

मणिशंकर अय्यर के इस बयान का जवाब देते हुए तेजस्वी सूर्या ने कहा कि पाकिस्तान के पास अगर परमाणु बम है तो हमारे पास भी नरेंद्र मोदी हैं. तेजस्वी के अलावा अय्यर के इस बयान पर कई बीजेपी के नेताओं ने हमला बोला है.बीजेपी नेता शहजाद पूनावाला ने अय्यर के बयान पर प्रतिक्रिया देते हुए कहा कि पाकिस्तान के लिए कांग्रेस का प्रेम रुकने का नाम नहीं ले रहा है. कांग्रेस की तरफ से अय्यर पाकिस्तान की ताकत दिखा रहे हैं. आगे उन्होंने कहा कि अय्यर का कहना है कि पाकिस्तान का सम्मान करना चाहिए, ये वही पाकिस्तान है जो हमारे देश में आतंकियों को भेजता है.

कांग्रेस बोलती है आतंकवादियों की भाषा

शहजाद पूनावाला के अलावा केंद्रीय मंत्री अनुराग ठाकुर ने भी इस बयान पर अपनी प्रतिक्रिया देते हुए कहा है कि कांग्रेस नेता रहते तो भारत में ही हैं लेकिन उनके दिल में पाकिस्तान बसा है. पाकिस्तान में क्या साहस है? भारत जानता है कि कैसे करारा जवाब देना है. केंद्रीय मंत्री गिरिराज सिंह ने मणिशंकर अय्यर के साथ-साथ कांग्रेस के अन्य नेताओं पर हमला बोलते हुए कहा कि भारत इतना ताकतवर है कि अगर उसने हम पर नजर डाली तो पाकिस्तान नहीं रहेगा. राहुल गांधी, कांग्रेस, मणिशंकर अय्यर पाकिस्तान की भाषा बोल रहे हैं. मैं कहना चाहूंगा कि कांग्रेस को ये दोहरी नीति छोड़ देनी चाहिए. वे फारूक अब्दुल्ला की भाषा बोल रहे हैं. कांग्रेस पाकिस्तान की आतंकवादियों की भाषा बोलती है.

तेजस्वी दो दिनों के लिए यूपी आए हैं , इस दौरान उन्होंने अपने सोशल मीडिया हैंडल एक्स पर तस्वीरें पोस्ट करते हुए कैप्शन लिखा है कि उत्तर प्रदेश की पावन धरती पर UP BJYM के कार्यकर्ता बंधुओं द्वारा किए गए भव्य स्वागत के लिए आभारी हूं, आगामी दो दिनों के प्रवास में अमेठी, रायबरेली एवं प्रयागराज के युवाओं से संवाद करने के लिए उत्साहित हू.

Comments are closed, but trackbacks and pingbacks are open.