Breaking News in Hindi
ब्रेकिंग
PM मोदी का 76वां जन्मदिन आज, बोले आशीर्वाद सेवा का संकल्प मजबूत करता है BRICS Summit 2026: भारत के लिए कितना अहम है यह शिखर सम्मेलन? जानिए समूह से जुड़ी जरूरी बातें आंगनवाड़ी कार्यकर्ताओं का मानदेय ₹8,000 से बढ़कर ₹12,000 प्रतिमाह: UP सरकार का बड़ा ऐलान राजस्थान निकाय चुनाव 2026: 9 और 11 सितंबर को मतदान, 14 सितंबर को आएंगे नतीजे चोरी के डर से छत पर चढ़ा दी Scorpio! गोपालगंज में क्रेन से दो मंजिल ऊपर पहुंचाई SUV सड़क बनेगी तो धंसेगी, धंसेगी तो बनेगी: केशव मौर्य इंडोनेशिया में माउंट अनाक क्राकाटाऊ में जोरदार विस्फोट, 50,000 फीट तक पहुंचा राख का गुबार भारत के राष्ट्रपति ने शिक्षकों को राष्ट्रीय पुरस्कार प्रदान किए। Happy Teachers Day 2026: शिक्षक दिवस क्यों मनाया जाता है? जानें इतिहास और महत्व शुभ जन्माष्टमी: भगवान श्रीकृष्ण के जन्मोत्सव पर देशभर में भक्ति और उल्लास

पाकिस्तान के हमलों से गुस्साया तालिबान, कहा- हमारे पास सुपरपावर से लड़ने का अनुभव

पाकिस्तान एयरफोर्स ने अफगानिस्तान में बड़ी कार्रवाई की है. पाकिस्तान एयरफोर्स ने तहरीक ए तालिबान को निशाना बनाते हुए उत्तरी और दक्षिणी वजीरिस्तान के पास दो अलग-अलग क्षेत्रों में हवाई हमले किए. अफगान मीडिया के मुताबिक ये स्ट्राइक पक्तिका प्रांत में लामन और खोस्त प्रांत में पासा मेला में की गई हैं. खबरों के मुताबिक पक्तिका प्रांत में TTP से जुड़े अब्दुल्ला शाह के घर को निशाना बनाया गया है. अब्दुल्ला शाह TTP कमांडर है, TTP सूत्रों ने भी हमले की पुष्टि की है और कहा है कि इस हमले में अब्दुल्ला शाह का घर मलबे में तब्दील हो गया है. पाकिस्तान की अफगान सीमा में घुस कर की गई इस स्ट्राइक की तालिबान सरकार ने कड़ी निंदा की है.

तालिबान ने पाकिस्तान के इस कदम की निंदा करते हुए इस हमले को अफगान की संप्रभुता के खिलाफ बताया है. तालिबान प्रवक्ता जबीहुल्ला मुजाहिद ने एक बयान में कहा, “पाकिस्तानी विमानों ने अफगानिस्तान की सीमा में नागरिकों के घरों पर बमबारी की है. जिसमें पक्तिका प्रांत में तीन महिलाओं और तीन बच्चों समेत छह लोग मारे गए और खोस्त में दो महिलाओं के मारे जाने की खबर है.

तालिबान ने दी चेतावनी

अफगान सीमा के अंदर एयर स्ट्राइक पर तालिबान ने सख्त शब्दों में पाकिस्तान को चेतावनी देते हुए कहा कि हमारे पास दुनिया की सुपरपावर से अपनी आजादी के लिए लड़ने का लंबा अनुभव है, हम किसी को भी अपने क्षेत्र पर हमले की इजाजत नहीं देते हैं. स्टेटमेंट में आगे लिखा गया है कि पाकिस्तान को अपने देश के हालातों पर ध्यान देने की जरूरत है, पाक आर्मी की ओर से उठाए गए ऐसे कदमों के गलत परिणाम हो सकते हैं.

क्या है दोनों देशों के बीच विवाद की वजह?

2021 में तालिबान सरकार के सत्ता पर कब्जा करने के बाद से पाकिस्तान और अफगानिस्तान के बीच सीमा तनाव बढ़ गया है, इस्लामाबाद का दावा है कि आतंकवादी समूह पड़ोसी देश से नियमित हमले कर रहे हैं. जिसके जवाब में पाकिस्तान आर्मी को सीमा पार करके ऑपरेशन अंजाम देने पड़ रहे हैं.

Comments are closed, but trackbacks and pingbacks are open.