Breaking News in Hindi

पाकिस्तान में अगले साल 2024 जनवरी में होंगे चुनाव, इलेक्शन कमीशन ने की घोषणा

इस्लामाबाद। पाकिस्तान में आम चुनाव अगले साल 2024 में जनवरी माह में होंगे। पाकिस्तानी चुनाव आयोग ने गुरुवार को इस बात की घोषणा कर दी है। पाकिस्तान के चुनाव आयोग के अनुसार निर्वाचन क्षेत्रों के परिसीमन पर काम की समीक्षा की जा चुकी है और निर्वाचन क्षेत्रों के परिसीमन के लिए प्रारंभिक सूची 27 सितंबर को प्रकाशित कर दी जाएगी।

2024 में जनवरी के आखिरी हफ्ते में चुनाव

पाकिस्तानी चुनाव आयोग के अनुसार निर्वाचन क्षेत्रों में सूची पर सुझाव और आपत्तियों को सुनने के बाद 30 नवंबर को अंतिम सूचरी जारी कर दी जाएगी। चुनाव आयोग के अनुसार 2024 में जनवरी के आखिरी सप्ताह में पाकिस्तान में चुनाव कराए जाएंगे।

जानकारी के मुताबिक पाकिस्तान में नेशनल असेंबली के विघटन के बाद 90 दिनों के अंदर चुनाव होते हैं। नेशनल असेंबली को 9 अगस्त को समय से पहले ही भंग किया जा चुका है। पहले की सरकार ने कार्यकाल की खत्म होने से कुछ ही दिन पहले घोषणा की थी कि पाकिस्तान में आम चुनाव नई जनगणना पूरी होने व नई निर्वाचन क्षेत्रों की सीमाएं तय होने पर ही हो सकेंगे।

अब पाकिस्तान में यह आशंका हो गई है कि नेशनल असेंबली के भंग होने के बाद 90 दिनों में होने वाले चुनाव अब अगले साल तक आगे बढ़ सकते हैं। इसकी वजह परिसीमन प्रक्रिया में लगने वाले 4 महीने के समय को बताया जा रहा है।

चुनाव आयोग के पास 120 दिन का समय

पाकिस्तान के चुनाव आयोग के पास अब देश में समय पर परिसीमन कराने का दबाव बढ़ता जा रहा है। पाकिस्तान के संविधान में कहा गया है कि ईपीसी को देश में परिसीमन की प्रकिया 120 दिनों के अंदर ही पूरी करानी होगी।

Comments are closed, but trackbacks and pingbacks are open.

ब्रेकिंग
UP में दोपह‍िया वाहनों के ल‍िए न‍ियमों में बड़ा बदलाव, 3 महीने के लिए लाइसेंस भी हो सकता है सस्‍पेंड... लालू ने कह दी दिल की बात, अब क्या करेंगे तेजस्वी, तेज प्रताप की घर वापसी फाइनल? UP राजधानी लखनऊ के शहीद पथ पर ट्रैफिक रोके बिना ग्रीन कॉरिडोर बनेगा, किसान पथ तक होना है निर्माण। बांदा परिवहन विभाग में फिटनेस का खेल! पहलगाम आतंकी हमले के बाद भारत के फैसले अंतरराष्ट्रीय महिला दिवस पर डब्ल्यूओएस ने किया शक्ति उत्सव आयोज। विधान परिषद के बजट सत्र 2025-26 के अंतर्गत बजट लाईव। भारतीय नौसेना का जहाज कुठार श्रीलंका के कोलंबो पहुंचा। कृषि भारतीय अर्थव्यवस्था की रीढ़ है और किसान प्राण, केंद्रीय कृषि मंत्री। इलेक्ट्रॉनिक्स इंडस्ट्री से संरक्षणवाद को छोड़कर उपभोक्ता हितों को प्राथमिकता देने का आग्रह किया,पीय...