Breaking News in Hindi

पाकिस्तान में बिरयानी को लेकर बवाल, पैसे मांगने पर भड़के ग्राहकों ने की तोड़फोड़

आप कहीं भी जाते हैं और कोई सामान खरीदते हैं तो जाहिर है उसके पैसे दुकानदार को जरूर देते होंगे. होटल और रेस्टोरेंट में भी ऐसा ही होता है. अगर आप कुछ खाते हैं तो उसके पैसे तो देने पड़ेंगे, पर कुछ लोग ऐसे भी होते हैं, जो फ्री में ही हर चीज खाना चाहते हैं और पैसे मांगने पर बवाल ही काट देते हैं. पाकिस्तान में भी कुछ ऐसा ही हुआ है. यहां कुछ लोगों ने एक रेस्टोरेंट में जमकर बिरयानी का लुत्फ उठाया और जब दुकानदार ने उसके पैसे मांगे तो उनका दिमाग ही घूम गया और बवाल मचाने लगे. उन्होंने रेस्टोरेंट में जमकर तोड़फोड़ की.

दरअसल, सोशल मीडिया पर इस घटना का एक वीडियो भी वायरल हो रहा है, जिसमें कुछ लोगों को दुकान में तोड़फोड़ करते और रेस्टोरेंट के कर्मचारियों से मारपीट करते दिखाया गया है. वीडियो में आप देख सकते हैं कि रेस्टोरेंट कर्मी और लोगों के एक ग्रुप में कुर्सी और टेबलों से कैसे लड़ाई हो रही है. उन्होंने दुकान को ही अखाड़ा बना दिया है. उनका गुस्सा शांत होने का नाम ही नहीं ले रहा था. दुकान का नाम ‘नवाब पकवान एंड बिरयानी सेंटर’ है. दावा किया जा रहा है कि यह घटना पाकिस्तान की है और ये पूरी लड़ाई बिल भरने को लेकर थी. रेस्टोरेंट उनसे बिल भरने को कह रहा था, जबकि वो फ्री में खाकर भागने की फिराक में थे.

देखिए वीडियो

इस मजेदार लड़ाई के वीडियो को सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म ट्विटर पर @gharkekalesh नाम की आईडी से शेयर किया गया है. महज 45 सेकंड के इस वीडियो को अब तक दो साल 70 हजार से भी अधिक बार देखा जा चुका है, जबकि हजारों लोगों ने वीडियो को लाइक भी किया है.

वहीं, वीडियो देखने के बाद सोशल मीडिया यूजर्स ने तरह-तरह की प्रतिक्रियाएं भी दी हैं. एक यूजर ने मजाकिया अंदाज में लिखा है कि ‘पाकिस्तानियों के पास पैसे ही नहीं हैं तो देंगे कहां से’, तो एक अन्य यूजर ने लिखा है, ‘वाह रे पाकिस्तान, खूब लड़ो और खत्म हो जाओ’. इसी तरह एक और यूजर ने लिखा है कि ‘बिरयानी के बिल से ज्यादा तो तोड़फोड़ का बिल आएगा’, तो कुछ यूजर्स ऐसे भी हैं, जो कह रहे हैं कि पाकिस्तान की ये लड़ाई देखकर उन्हें ‘बागपत चाट युद्ध’ आ गया.

Comments are closed, but trackbacks and pingbacks are open.

ब्रेकिंग
राजस्थान निकाय चुनाव 2026: 9 और 11 सितंबर को मतदान, 14 सितंबर को आएंगे नतीजे चोरी के डर से छत पर चढ़ा दी Scorpio! गोपालगंज में क्रेन से दो मंजिल ऊपर पहुंचाई SUV सड़क बनेगी तो धंसेगी, धंसेगी तो बनेगी: केशव मौर्य इंडोनेशिया में माउंट अनाक क्राकाटाऊ में जोरदार विस्फोट, 50,000 फीट तक पहुंचा राख का गुबार भारत के राष्ट्रपति ने शिक्षकों को राष्ट्रीय पुरस्कार प्रदान किए। Happy Teachers Day 2026: शिक्षक दिवस क्यों मनाया जाता है? जानें इतिहास और महत्व शुभ जन्माष्टमी: भगवान श्रीकृष्ण के जन्मोत्सव पर देशभर में भक्ति और उल्लास Lucknow: महापौर सुषमा खर्कवाल ने सैन्य अधिकारियों संग मनाया रक्षाबंधन Shubhash Chandra Case: 6.5 करोड़ में रफा-दफा हो गया सुभाष चंद्रा का 22 हजार करोड़ का कर्ज, बैंक झेले... भलस्वा डेयरी में बाइक जब्ती के बाद पुलिसकर्मियों पर हमला, मिर्च पाउडर डालकर पीटने का आरोप