Breaking News in Hindi

पाकिस्तान सीनेट ने आम चुनाव में देरी का प्रस्ताव पारित किया, 8 फरवरी को होना था मतदान

इस्लामाबाद। पाकिस्तान की सीनेट ने आम चुनाव में देरी की मांग करने वाले प्रस्ताव को मंजूरी दी है। ठंड के मौसम और सुरक्षा चिंताओं का दावा करते हुए चुनाव की तारीख बढ़ाने का प्रस्ताव रखा गया था। जिससे 8 फरवरी को होने वाले चुनावों से पहले राजनीतिक अनिश्चितता बढ़ गई है। स्वतंत्र सीनेटर दिलावर खान द्वारा पेश किए गए प्रस्ताव को संसद के ऊपरी सदन में भारी समर्थन मिला। हालांकि, सूचना मंत्री मुर्तजा सोलंगी और पाकिस्तान मुस्लिम लीग-नवाज पार्टी ने इस कदम का विरोध किया।

सीनेटर दिलावर खान ने कहा

देश के अधिकांश क्षेत्रों में इस समय कड़ाके की ठंड पड़ रही है। इस कारण उन इलाकों में चुनाव करवाना नामुमकिन है। सुरक्षा स्थिति पर चिंता जताते हुए खान ने कहा, ‘कानून-व्यवस्था की स्थिति अच्छी नहीं है। राजनेताओं को निशाना बनाया जा रहा है। जिसमें जमीयत उलेमा-ए-इस्लाम फजल प्रमुख फजुलर रहमान पर हमला शामिल है।’

14 सांसदों की उपस्थिति में प्रस्ताव पारित

दिलावर खान ने कहा, ‘यहां तक कि बलूचिस्तान और खैबर पख्तूनख्वा में भी सुरक्षा बलों पर हमला किया जा रहा है।’ डॉन अखबार के अनुसार, पाकिस्तान चुनाव आयोग को 8 फरवरी को चुनाव कराने की अपनी घोषणा पर कायम रहने के सुप्रीम कोर्ट के आदेशों के बावजूद सिर्फ 14 सांसदों की उपस्थिति में प्रस्ताव पारित किया गया। पाकिस्तान स्टॉक एक्सचेंज ने इस प्रस्ताव पर नकारात्मक प्रतिक्रिया व्यक्त की। शेयर बाजार 800 अंक से अधिक गिर गया।

Comments are closed, but trackbacks and pingbacks are open.

ब्रेकिंग
इंडोनेशिया में माउंट अनाक क्राकाटाऊ में जोरदार विस्फोट, 50,000 फीट तक पहुंचा राख का गुबार भारत के राष्ट्रपति ने शिक्षकों को राष्ट्रीय पुरस्कार प्रदान किए। Happy Teachers Day 2026: शिक्षक दिवस क्यों मनाया जाता है? जानें इतिहास और महत्व शुभ जन्माष्टमी: भगवान श्रीकृष्ण के जन्मोत्सव पर देशभर में भक्ति और उल्लास Lucknow: महापौर सुषमा खर्कवाल ने सैन्य अधिकारियों संग मनाया रक्षाबंधन Shubhash Chandra Case: 6.5 करोड़ में रफा-दफा हो गया सुभाष चंद्रा का 22 हजार करोड़ का कर्ज, बैंक झेले... भलस्वा डेयरी में बाइक जब्ती के बाद पुलिसकर्मियों पर हमला, मिर्च पाउडर डालकर पीटने का आरोप चीनी के दाम बढ़ने की मुख्य वजह क्या है ? लोअर बर्थ के नीचे सामान पर किसका हक? योगी आदित्यनाथ सरकार ने 52 प्रमुख नेताओं को दी बुलेटप्रूफ जैकेट, कीमत 10 लाख रुपए....