Breaking News in Hindi

पात्रों को नहीं मिला PM Awas Yojana का लाभ झुग्गी-झोपड़ी में रहने को मजबूर

सलामतपुर। केंद्र सरकार की अति महत्वाकांक्षी प्रधानमंत्री आवास योजना का लाभ मुश्काबाद गांव में रह रहे लोगों तक नहीं पहुंच रहा है। यहां पिछले दस से पंद्रह वर्षों से अत्यंत गरीब परिवार के लोग अपने घर के लिए दर-दर भटक रहे हैं, लेकिन उन्हें आज तक पक्का घर नहीं मिल पाया है।

छप्‍पर के नीचे रहने को मजबूर ग्रामीण

सांची ब्लाक के अंतर्गत आने वाले ग्राम मुश्काबाद में अभी तक बहुत से पात्रों को प्रधानमंत्री आवास योजना का लाभ नहीं मिला है। यहां के लोग छप्पर के नीचे या फिर पन्नी डालकर रहने को मजबूर हैं। किसी तरह अपना जीवन यापन कर रहे हैं। ग्रामीणों ने कहा कि इसके लिए कई बार ग्राम पंचायत में अपील की गई है, लेकिन अभी तक आवास नहीं मिला है।

पंचायत से मिला सिर्फ आश्‍वासन

ग्रामीणों का कहना है कि उनके गांव में मात्र तीन पीएम आवास योजना के तहत स्वीकृत हुए हैं। इसके अलावा किसी को भी पीएम आवास योजना का लाभ नहीं मिला है। हमारे गांव में कुटीर योजना का किसी को भी लाभ नहीं मिला है। बारिश के चलते कच्चे घरों में पन्नी चढ़ाकर रहना पड़ रहा है। घर में पानी टपक रहा है। कई बार इस समस्या को लेकर पंचायत में शिकायत भी की है। लेकिन उन्‍हे सिर्फ आश्‍वासन दिया जाता है।

गांव में 10 से 12 घर हैं किसी को भी पीएम आवास योजना का लाभ नहीं मिला है। हम 15 सालों से कुटीर मिलने का इंतजार कर रहे हैं। ना तो गांव में पक्का रास्ता है और ना ही पीने के पानी की कोई सही व्यवस्था है। इन समस्याओं के चलते रहवासियों को काफी कठिनाइयों का सामना करना पड़ रहा है। जिम्मेदार अधिकारी इस ओर ध्यान नहीं दे रहे हैं। नसीम खान, स्थानीय रहवासी।

गांव में कच्ची टपरिया बना कर रहना पड़ रहा है। बारिश का मौसम होने के कारण पन्नी चढ़ाई है। लेकिन उसके बाद भी घर के अंदर पानी टपक रहा है। बच्चों के साथ काफी परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है। यहां पर कभी भी कोई अधिकारी या जिम्मेदार लोग आते ही नहीं है कि हमारी समस्याओं का समाधान हो सके। जल्दी हमारी समस्याओं का समाधान किया जाए। -असमा बी, स्थानीय रहवासी।

Comments are closed, but trackbacks and pingbacks are open.

ब्रेकिंग
BRICS Summit 2026: भारत के लिए कितना अहम है यह शिखर सम्मेलन? जानिए समूह से जुड़ी जरूरी बातें आंगनवाड़ी कार्यकर्ताओं का मानदेय ₹8,000 से बढ़कर ₹12,000 प्रतिमाह: UP सरकार का बड़ा ऐलान राजस्थान निकाय चुनाव 2026: 9 और 11 सितंबर को मतदान, 14 सितंबर को आएंगे नतीजे चोरी के डर से छत पर चढ़ा दी Scorpio! गोपालगंज में क्रेन से दो मंजिल ऊपर पहुंचाई SUV सड़क बनेगी तो धंसेगी, धंसेगी तो बनेगी: केशव मौर्य इंडोनेशिया में माउंट अनाक क्राकाटाऊ में जोरदार विस्फोट, 50,000 फीट तक पहुंचा राख का गुबार भारत के राष्ट्रपति ने शिक्षकों को राष्ट्रीय पुरस्कार प्रदान किए। Happy Teachers Day 2026: शिक्षक दिवस क्यों मनाया जाता है? जानें इतिहास और महत्व शुभ जन्माष्टमी: भगवान श्रीकृष्ण के जन्मोत्सव पर देशभर में भक्ति और उल्लास Lucknow: महापौर सुषमा खर्कवाल ने सैन्य अधिकारियों संग मनाया रक्षाबंधन