Breaking News in Hindi
ब्रेकिंग
UP में दोपह‍िया वाहनों के ल‍िए न‍ियमों में बड़ा बदलाव, 3 महीने के लिए लाइसेंस भी हो सकता है सस्‍पेंड... लालू ने कह दी दिल की बात, अब क्या करेंगे तेजस्वी, तेज प्रताप की घर वापसी फाइनल? UP राजधानी लखनऊ के शहीद पथ पर ट्रैफिक रोके बिना ग्रीन कॉरिडोर बनेगा, किसान पथ तक होना है निर्माण। बांदा परिवहन विभाग में फिटनेस का खेल! पहलगाम आतंकी हमले के बाद भारत के फैसले अंतरराष्ट्रीय महिला दिवस पर डब्ल्यूओएस ने किया शक्ति उत्सव आयोज। विधान परिषद के बजट सत्र 2025-26 के अंतर्गत बजट लाईव। भारतीय नौसेना का जहाज कुठार श्रीलंका के कोलंबो पहुंचा। कृषि भारतीय अर्थव्यवस्था की रीढ़ है और किसान प्राण, केंद्रीय कृषि मंत्री। इलेक्ट्रॉनिक्स इंडस्ट्री से संरक्षणवाद को छोड़कर उपभोक्ता हितों को प्राथमिकता देने का आग्रह किया,पीय...

पालघर में दुष्कर्म के मामले में तीन आरोपियो के खिलाफ मामला दर्ज

महाराष्ट्र के पालघर जिले की एक महिला के साथ एक व्यक्ति ने कथित तौर पर बार-बार दुष्कर्म किया और इस कृत्य का वीडियो बनाकर उसे सोशल मीडिया पर वायरल कर दिया। इस मामले में तीन लोगों के खिलाफ मामला दर्ज किया गया है। पुलिस ने मगवालर को यह जानकारी दी।

एक अधिकारी ने बताया कि पुलिस ने सोमवार को आरोपी व्यक्ति और दो अन्य के खिलाफ भारतीय दंड संहिता (आईपीसी) और सूचना प्रौद्योगिकी (आईटी) अधिनियम की धारा 376 (2) (एन) (एक ही महिला के साथ बार-बार दुष्कर्म) और अन्य संबंधित प्रावधानों के तहत मामला दर्ज किया। उन्होंने कहा, आरोपी ने पीड़िता से दोस्ती की, जो शादीशुदा थी और फिर उसने महिला के साथ बार-बार दुष्कर्म किया और उसका वीडियो बना लिया, जिसे बाद में उसने सोशल मीडिया पर वायरल कर दिया। अधिकारी ने बताया कि वीडियो के बारे में पता चलने के बाद महिला ने पुलिस में शिकायत दर्ज कराई और मामले में अब तक कोई गिरफ्तारी नहीं हुई है।

 

Comments are closed, but trackbacks and pingbacks are open.