Breaking News in Hindi
ब्रेकिंग
PM मोदी का 76वां जन्मदिन आज, बोले आशीर्वाद सेवा का संकल्प मजबूत करता है BRICS Summit 2026: भारत के लिए कितना अहम है यह शिखर सम्मेलन? जानिए समूह से जुड़ी जरूरी बातें आंगनवाड़ी कार्यकर्ताओं का मानदेय ₹8,000 से बढ़कर ₹12,000 प्रतिमाह: UP सरकार का बड़ा ऐलान राजस्थान निकाय चुनाव 2026: 9 और 11 सितंबर को मतदान, 14 सितंबर को आएंगे नतीजे चोरी के डर से छत पर चढ़ा दी Scorpio! गोपालगंज में क्रेन से दो मंजिल ऊपर पहुंचाई SUV सड़क बनेगी तो धंसेगी, धंसेगी तो बनेगी: केशव मौर्य इंडोनेशिया में माउंट अनाक क्राकाटाऊ में जोरदार विस्फोट, 50,000 फीट तक पहुंचा राख का गुबार भारत के राष्ट्रपति ने शिक्षकों को राष्ट्रीय पुरस्कार प्रदान किए। Happy Teachers Day 2026: शिक्षक दिवस क्यों मनाया जाता है? जानें इतिहास और महत्व शुभ जन्माष्टमी: भगवान श्रीकृष्ण के जन्मोत्सव पर देशभर में भक्ति और उल्लास

पालतू श्वान ने बच्चे को काटा, दांतों में दबाकर घसीटा, मालिक पर केस दर्ज

इंदौर। लसूड़िया थाना क्षेत्र में पालतू श्वान ने एक बच्चे पर हमला कर दिया। मामले में पुलिस ने श्वान मालिक के खिलाफ प्रकरण दर्ज कर लिया। बताया जा रहा है कि श्वान ने बच्चे को दांतों में दबाकर भी घसीटा।

पुलिस के मुताबिक, प्रीति चौहान निवासी कैलोद कांकड़ ने बताया कि मोहल्ले में रहने वाले मोहन पुत्र शंकरलाल के पालतू श्वान को उन्होंने लापरवाहीपूर्वक छोड़ दिया था। श्वान ने मेरे बेटे तरुण को बाएं हाथ में काट लिया। श्वान ने बच्चे को दांतों में दबाकर घसीटा भी। इससे हाथ, कंधे, पैर और पेट में चोट आई है। श्वान के अचानक हमला करने से घबराए बच्चे ने कई बार उससे बचने का प्रयास भी किया। मामले में पुलिस ने मोहन के खिलाफ प्रकरण दर्ज कर लिया है।

लाखों के जेवरात चुरा ले गए बदमाश

इंदौर। एरोड्रम थाना क्षेत्र में सूने घर में बदमाशों ने धावा बोला और लाखों के जेवरात चुरा ले गए। पुलिस के मुताबिक, गोपाल गिरी गोस्वामी निवासी अशोक नगर ने बताया कि बदमाश दरवाजे का ताला तोड़कर घर में घुसे। अलमारी में से सोने का हार, झुमकियां,, मंगलसूत्र, चेन, अंगूठी आदि चुरा ले गए। मामले में पुलिस ने आरोपितों के खिलाफ प्रकरण दर्ज कर उनकी तलाश शुरू की।

Comments are closed, but trackbacks and pingbacks are open.