Breaking News in Hindi

पिता ने नहीं कराई शादी, गुस्साए बेटे ने ईंट से मार-मारकर कर दी हत्या

 गोरखपुर के पिपराइच इलाके में एक व्यक्ति ने शादी को लेकर हुई तीखी बहस के बाद अपने पिता की कथित तौर पर ईंट से वार कर हत्या कर दी। पुलिस ने बृहस्पतिवार को यह जानकारी दी। उसने बताया कि बुधवार देर रात को घटना के बाद आरोपी मौके से भाग गया था, जिसे आज गिरफ्तार कर लिया गया। पुलिस ने बताया कि पड़ोसियों द्वारा घटना की सूचना मिलने पर गंभीर रूप से घायल पिता को अस्पताल पहुंचाया गया, जहां डॉक्टरों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया।

एक अधिकारी ने बताया कि देर रात को यह बहस तब शुरू हुई जब कन्हैया तिवारी ने पिता सत्यप्रकाश तिवारी से अपनी शादी तय करने पर जोर दिया। अधिकारी ने बताया, ‘‘गुस्से में आकर कन्हैया ने फांसी लगाकर आत्महत्या करने की धमकी दी। जब उसके पिता ने उसे रोकने के लिए हस्तक्षेप किया, तो स्थिति बिगड़ गई और कन्हैया ने कथित तौर पर ईंट से पिता के सिर और चेहरे पर कई बार वार किया।” पुलिस अधीक्षक (उत्तर) जितेंद्र कुमार श्रीवास्तव ने कहा, ‘‘आरोपी को बृहस्पतिवार को गिरफ्तार कर लिया गया और हत्या के पीछे पारिवारिक विवाद बताया जा रहा है।”

Comments are closed, but trackbacks and pingbacks are open.

ब्रेकिंग
भारत के राष्ट्रपति ने शिक्षकों को राष्ट्रीय पुरस्कार प्रदान किए। Happy Teachers Day 2026: शिक्षक दिवस क्यों मनाया जाता है? जानें इतिहास और महत्व शुभ जन्माष्टमी: भगवान श्रीकृष्ण के जन्मोत्सव पर देशभर में भक्ति और उल्लास Lucknow: महापौर सुषमा खर्कवाल ने सैन्य अधिकारियों संग मनाया रक्षाबंधन Shubhash Chandra Case: 6.5 करोड़ में रफा-दफा हो गया सुभाष चंद्रा का 22 हजार करोड़ का कर्ज, बैंक झेले... भलस्वा डेयरी में बाइक जब्ती के बाद पुलिसकर्मियों पर हमला, मिर्च पाउडर डालकर पीटने का आरोप चीनी के दाम बढ़ने की मुख्य वजह क्या है ? लोअर बर्थ के नीचे सामान पर किसका हक? योगी आदित्यनाथ सरकार ने 52 प्रमुख नेताओं को दी बुलेटप्रूफ जैकेट, कीमत 10 लाख रुपए.... सीएम योगी के साथ जापानी Gen-Z's....