Breaking News in Hindi

पिहरी तोड़ने गए आदिवासी पर बाघ ने किया हमला जांघ को नाखून से खरोंचा

बालाघाट। वन परिक्षेत्र लालबर्रा दक्षिण सामान्य वन मंडल क्षेत्र के खैरगोंदी बीट में एक आदिवासी पर बाघ ने हमला कर दिया। बाघ ने जांघ पर नाखून से खरोंच दिया, जिससे आदिवासी घायल हो गया। घायल को सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र लालबर्रा में भर्ती किया है।

जानकारी के अनुसार खैरगोंदी बीट के कक्ष क्रमांक 439 में पहाड़ी के पास साल्हे चिचगांव निवासी भैय्यालाल पिता आशाराम कावरे (64) रविवार की सुबह करीब आठ बजे गांव साथियों के साथ जंगल में पिहरी तोड़ने के लिए गया था। जहां सभी अलग-अलग पिहरी तोड़ रहे थे। इसी दौरान बाघ ने अचानक भैय्यालाल पर हमला कर दिया। बाघ ने भैय्यालाल की जांघ को नाखून से खरोंच दिया। भैय्यालाल ने दर्द में जोर-जोर से चिल्लाना शुरू कर दिया, तो बाघ भाग गया।

घायल की स्थिति खतरे से बाहर

साथियों ने जानकारी वन विभाग को दी। वन विभाग के खैरगोंदी बीट के बीटगार्ड मत्तम नगपुरे ने घायल भैय्यालाल को इलाज के लिए सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र लालबर्रा लाए। जहां खंड चिकित्सा अधिकारी डा. नैनू इंडोलिया ने घायल का इलाज किया, जिनकी स्थिति खतरे से बाहर सामान्य बताई है।

Comments are closed, but trackbacks and pingbacks are open.

ब्रेकिंग
राजस्थान निकाय चुनाव 2026: 9 और 11 सितंबर को मतदान, 14 सितंबर को आएंगे नतीजे चोरी के डर से छत पर चढ़ा दी Scorpio! गोपालगंज में क्रेन से दो मंजिल ऊपर पहुंचाई SUV सड़क बनेगी तो धंसेगी, धंसेगी तो बनेगी: केशव मौर्य इंडोनेशिया में माउंट अनाक क्राकाटाऊ में जोरदार विस्फोट, 50,000 फीट तक पहुंचा राख का गुबार भारत के राष्ट्रपति ने शिक्षकों को राष्ट्रीय पुरस्कार प्रदान किए। Happy Teachers Day 2026: शिक्षक दिवस क्यों मनाया जाता है? जानें इतिहास और महत्व शुभ जन्माष्टमी: भगवान श्रीकृष्ण के जन्मोत्सव पर देशभर में भक्ति और उल्लास Lucknow: महापौर सुषमा खर्कवाल ने सैन्य अधिकारियों संग मनाया रक्षाबंधन Shubhash Chandra Case: 6.5 करोड़ में रफा-दफा हो गया सुभाष चंद्रा का 22 हजार करोड़ का कर्ज, बैंक झेले... भलस्वा डेयरी में बाइक जब्ती के बाद पुलिसकर्मियों पर हमला, मिर्च पाउडर डालकर पीटने का आरोप