Breaking News in Hindi
ब्रेकिंग
PM मोदी का 76वां जन्मदिन आज, बोले आशीर्वाद सेवा का संकल्प मजबूत करता है BRICS Summit 2026: भारत के लिए कितना अहम है यह शिखर सम्मेलन? जानिए समूह से जुड़ी जरूरी बातें आंगनवाड़ी कार्यकर्ताओं का मानदेय ₹8,000 से बढ़कर ₹12,000 प्रतिमाह: UP सरकार का बड़ा ऐलान राजस्थान निकाय चुनाव 2026: 9 और 11 सितंबर को मतदान, 14 सितंबर को आएंगे नतीजे चोरी के डर से छत पर चढ़ा दी Scorpio! गोपालगंज में क्रेन से दो मंजिल ऊपर पहुंचाई SUV सड़क बनेगी तो धंसेगी, धंसेगी तो बनेगी: केशव मौर्य इंडोनेशिया में माउंट अनाक क्राकाटाऊ में जोरदार विस्फोट, 50,000 फीट तक पहुंचा राख का गुबार भारत के राष्ट्रपति ने शिक्षकों को राष्ट्रीय पुरस्कार प्रदान किए। Happy Teachers Day 2026: शिक्षक दिवस क्यों मनाया जाता है? जानें इतिहास और महत्व शुभ जन्माष्टमी: भगवान श्रीकृष्ण के जन्मोत्सव पर देशभर में भक्ति और उल्लास

पीएम मोदी तुरंत इस्तीफा दें, ये जीत इंडिया गठबंधन की है… नतीजों पर बोलीं ममता बनर्जी

तृणमूल कांग्रेस प्रमुख ममता बनर्जी ने चुनाव के नतीजे के बाद पीएम मोदी पर हमला बोलते हुए कहा कि यह जीत इंडिया गठबंधन का है. पीएम मोदी और गृह मंत्री अमित शाह को तुरंत इस्तीफा देना चाहिए. उन्होंने कहा कि वह इंडिया गठबंधन की अन्य पार्टियों से आग्रह करती हैं कि वह इंडिया गठबंधन के साथ आएं. इंडिया गठबंधन की बैठक में शामिल होने की बात पर ममता बनर्जी ने कहा कि वह कल गठबंधन की बैठक में शामिल नहीं हो पाएंगी, लेकिन अभिषेक बनर्जी बैठक में शामिल होंगे.

उन्होंने कहा कि वह इंडिया गठबंधन का समर्थन करेंगी. वह चाहती हैं कि मोदी आउट हो और इंडिया आए. वह जानती हैं कि इंडिया के पास क्षमता है. उन्होंने कहा कि उन्होंने कहा था कि जब वे बोले थे 400 पार. उस समय उन्होंने कहा था कि बीजेपी को दो तिहाई बहुमत नहीं मिला है. उन्होंने कहा कि आशा करती हूं कि इंडिया टीम नहीं छोड़ेगी, वह भी नहीं छोड़ेगी.

उन्होंने कहा कि कल की बैठक के बारे में उन्हें जानकारी नहीं है. उन्होंने अखिलेश यादव, उद्धव ठाकरे, शरद पवार को बधाई दी है. राजद नेता तेजस्वी यादव से भी बात की है. तेजस्वी यादव ने कहा है कि यह सही रिजल्ट नहीं आ रहा है. वह उन पर विश्वास करती हैं.

ममता बनर्जी ने कहा कि उन्होंने सोनिया गांधी जी और राहुल गांधी को भी मैसेज किया है, लेकिन शायद उन्होंने मैसेज नहीं देखा है. उन्हें लोग बहुत समय गलत समझते हैं. उन्होंने कहा था कि जो जहां मजबूत है. वहां चुनाव लड़े. चुनाव परिणाम से यह साफ हो गया है.

देश-संविधान को बचाने में निभाएंगी मुख्य भूमिका

उन्होंने कहा कि तृणमूल कांग्रेस देश और संविधान को बचाने के लिए स्ट्रॉग रोल निभाएगी. बीजेपी को पूर्ण बहुमत नहीं मिला है. इस कारण वह अब संविधान में संशोधन नहीं कर पाएगी. यदि अब भी ईडी और सीबीआई से परेशान किया जाएगा, इंडिया गठबंधन के नेता एक साथ मिलकर इसका मुकाबला करेंगे. यदि जरूरत पड़ी तो दिल्ली में जाकर आंदोलन भी करेंगे.

ममता ने चुनाव आयोग की भूमिका पर उठाए सवाल

उन्होंने कहा कि तृणमूल कांग्रेस के और भी उम्मीदवारों की जीत हो सकती थी, लेकिन इलेक्शन कमीशन ने बीजेपी के इलेक्शन कमीशन के रूप में काम किया है. ऑबजर्बर ने भी बीजेपी के लिए काम किया है. उन्होंने यह जानना चाहती है कि चुनाव आयोग केवल बीजेपी को सुनेगी, वह अन्य पार्टियों की क्यों नहीं सुनेगी.

उन्होंने कहा कि चुनाव में सीएपीए, सीआरपीएफ, एजेंसी काम करती है, राज्य पुलिस क्यों नहीं काम करेगी. चुनाव में बंगाल पुलिस को शामिल नहीं किया गया. प्रत्येक बूथ पर दो सीआईएसएफ अधिकारी मौजूद था, लेकिन कोई बंगाल का पुलिस नहीं था. उसने सभी लक्ष्मण रेखा क्रॉस किया है. उन्होंने चुनाव आयोग पर भी सवाल उठाया.

उन्होंने कहा कि यदि मोदी रहते तो गणतंत्र नहीं रहता. यदि मोदी रहते तो संविधान नहीं रहता. इसलिए वह चाहती हैं कि मोदी जाएं और इंडिया गठबंधन आए.

उन्होंने कहा कि एनडीए अब लॉस्ट केस है. हम एनडीए को नहीं जानते हैं. हम इंडिया गठबंधन को जानते हैं. वे लोग चाहते हैं कि देश को इंडिया टीम नेतृत्व दे. वह चाहती हैं कि देश के लोगों को न्याय मिले. प्रजातंत्र की रक्षा की जाए. संविधान की रक्षा की जाए. बेरोजगार युवकों को भी नौकरी मिलें. उन्होंने कहा कि आपका मैजिक गया. आपने अपनी विश्वासनीयता खुद ही खराब ली है.

Comments are closed, but trackbacks and pingbacks are open.