Breaking News in Hindi

पीएम मोदी ने सिंगापुर की सेमीकंडक्टर कंपनी का किया दौरा, पीएम वॉन्ग के साथ किया यह समझौता

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी इस समय सिंगापुर के दौरे पर हैं. वह दो दिवसीय यात्रा के लिए सिंगापुर पहुंचे हैं, जहां उनका स्वागत पीएम लॉरेंस वॉन्ग ने भी किया. उन्होंने पीएम मोदी के साथ एक तस्वीर शेयर करते हुए लिखा, पीएम नरेंद्र मोदी सिंगापुर में आपका स्वागत है. पीएम मोदी ने लॉरेंस वॉन्ग के साथ गुरुवार को सेमीकंडक्टर और इलेक्ट्रॉनिक्स क्षेत्र की सिंगापुर की एक लीडिंग कंपनी का दौरा किया और इस अहम इंडस्ट्री में सहयोग के तरीकों पर चर्चा की.

विदेश मंत्रालय ने एक प्रेस स्टेटमेंट जारी कर कहा कि दोनों नेताओं ने AEM होल्डिंग्स लिमिटेड का दौरा किया और उन्हें वैश्विक सेमीकंडक्टर वैल्यू चैन में कंपनी की भूमिका और इसके संचालन और भारत के लिए योजनाओं के बारे में जानकारी दी गई. विदेश मंत्रालय के प्रवक्ता रणधीर जयसवाल ने एक्स पर एक पोस्ट में कहा कि पीएम मोदी और पीएम वॉन्ग ने भारत और सिंगापुर के बीच सहयोग के अवसरों पर स्टेकहोल्डर्स के साथ चर्चा की.

सेमीकंडक्टर इकोसिस्टम पार्टनरशिप

इसके साथ ही उन्हें सिंगापुर सेमीकंडक्टर इंडस्ट्री एसोसिएशन ने सिंगापुर में सेमीकंडक्टर इकोसिस्टम के विकास और भारत के साथ सहयोग के अवसरों पर भी जानकारी दी गई. भारत में सेमीकंडक्टर इकोसिस्टम को विकसित करने की कोशिशों और इस क्षेत्र में सिंगापुर की पावर को देखते हुए दोनों पक्षों ने द्विपक्षीय सहयोग का विस्तार करने का फैसला लिया है. प्रेस स्टेटमेंट में यह भी कहा गया है कि दोनों पक्षों ने भारत-सिंगापुर सेमीकंडक्टर इकोसिस्टम पार्टनरशिप पर समझौता ज्ञापन भी पूरा कर लिया है.

ओडिशा वर्ल्ड स्किल सेंटर के इंडियन ट्रेनी

यही नहीं दोनों नेताओं ने सिंगापुर में ट्रेनिंग ले रहे ओडिशा वर्ल्ड स्किल सेंटर के इंडियन ट्रेनी, CII-एंटरप्राइज सिंगापुर इंडिया रेडी टैलेंट प्रोग्राम के तहत भारत का दौरा करने वाले सिंगापुर के ट्रेनी और AEM में काम करने वाले इंडियन इंजीनियरों के साथ भी बातचीत की. दोनों नेताओं का कंपनी का दौरा करना, इस क्षेत्र में सहयोग विकसित करने के लिए दोनों पक्षों की कमिटमेंट को दिखाता है. पीएम मोदी ने इसके लिए पीएम वॉन्ग की सराहना की. इसके साथ ही सिंगापुर की सेमीकंडक्टर कंपनियों को 11 से 13 सितंबर, 2024 को ग्रेटर नोएडा में आयोजित होने वाली SEMICON INDIA प्रदर्शनी में शामिल होने के लिए इनवाइट किया.

Comments are closed, but trackbacks and pingbacks are open.

ब्रेकिंग
आंगनवाड़ी कार्यकर्ताओं का मानदेय ₹8,000 से बढ़कर ₹12,000 प्रतिमाह: UP सरकार का बड़ा ऐलान राजस्थान निकाय चुनाव 2026: 9 और 11 सितंबर को मतदान, 14 सितंबर को आएंगे नतीजे चोरी के डर से छत पर चढ़ा दी Scorpio! गोपालगंज में क्रेन से दो मंजिल ऊपर पहुंचाई SUV सड़क बनेगी तो धंसेगी, धंसेगी तो बनेगी: केशव मौर्य इंडोनेशिया में माउंट अनाक क्राकाटाऊ में जोरदार विस्फोट, 50,000 फीट तक पहुंचा राख का गुबार भारत के राष्ट्रपति ने शिक्षकों को राष्ट्रीय पुरस्कार प्रदान किए। Happy Teachers Day 2026: शिक्षक दिवस क्यों मनाया जाता है? जानें इतिहास और महत्व शुभ जन्माष्टमी: भगवान श्रीकृष्ण के जन्मोत्सव पर देशभर में भक्ति और उल्लास Lucknow: महापौर सुषमा खर्कवाल ने सैन्य अधिकारियों संग मनाया रक्षाबंधन Shubhash Chandra Case: 6.5 करोड़ में रफा-दफा हो गया सुभाष चंद्रा का 22 हजार करोड़ का कर्ज, बैंक झेले...